हमसे जुड़े

Follow us

17 C
Chandigarh
Friday, March 20, 2026
More
    Home अन्य खबरें नायडू ने दी र...

    नायडू ने दी राष्ट्र को होली की शुभकामनायें

    Naidu wishes Holi to the nation

    नई दिल्ली (एजेंसी)। उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने लोगों को होली की शुभकामना देते हुए कहा कि यह समय एक साथ रहने और एकता, भाईचारे और सदभाव का उत्सव मनाने का है। नायडू ने जारी एक संदेश में कहा कि रंगों का यह त्यौहार एक साथ रहने तथा एकता, बंधुत्व एवं सदभाव का है।

    उन्होंने होली के अवसर पर मित्रता के भाव को सुदृढ़ करने और समाज को मजबूत करने पर बल दिया। उन्होंने कहा, ‘राष्ट्र के लोगों को पवित्र पर्व होली की शुभकामनायें। होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। उप राष्ट्रपति ने कहा कि होली सौंदर्य एवं प्रकृति के पल्लवन का भी त्यौहार है। यह शीत ऋतु के समापन और ग्रीष्म ऋतु के आरंभ का भी पर्व है। उन्होंने कहा, ‘आईये। इस पर्व पर विभाजन कह वर्जनाओं को तोड़ें और समृद्धि, शांति, प्रगति, सदभाव और उत्सव के लिए एक साथ हों।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।