पर्ल्स कंपनी के पूर्व डायरेक्टर बलकरण सिंह की हत्या

murder

अबोहर: विवादों में रही पर्ल्स कंपनी के पूर्व डायरेक्टर एनआरआई बलकरण सिंह भुल्लर की वीरवार सुबह कुछ लोगों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी। स्विफ्ट कार में आए हमलावरों ने उन पर 10 फायर किए। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

गांव ढाणी ठाकर सिंह दाखली में रहने वाले बलकरण सुबह 8:45 पर रोज की तरह सैर के लिए निकले थे। इसी बीच कार में आए कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और उन फायर किए। एक गोली उनके सिर में लगी। जिससे उनकी माैत हो गई।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।