हमसे जुड़े

Follow us

21.9 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home रंगमंच मुकेश खन्ना फ...

    मुकेश खन्ना फिर बनेंगे शक्तिमान!

    Shaktimaan

    मुंबई (एजेंसी)। बॉलीवुड में जानेमाने अभिनेता मुकेश खन्ना ,शक्तिमान का किरदार एक बार फिर से साकार करते नजर आ सकते हैं। शक्तिमान के फैंस को जल्द ही एक बड़ा तोहफा मिल सकता है। सुपरहीरो शक्तिमान का किरदार जीवंत करने वाले मुकेश खन्ना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह शक्तिमान अवतार में नजर आ रहे हैं। हालांकि, इसमें थोड़ा सा ट्विस्ट है, और वो ये कि उन्होंने मास्क पहना हुआ है। शक्तिमान के पास खड़े शख्स ने भी मास्क पहन रखा है।

    मुकेश खन्ना ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘मेरे भीष्म इंटरनेशनल के यूट्यूब चैनल पर कुछ नया आएगा। इंतजार करिए और खुद जान जाइए। गौरतलब है कि शक्तिमान भारत का पहला देसी सुपरहीरो तो था ही लेकिन साथ ही इस शो के जरिए बच्चों को कई तरह की नसीहतें भी दी जाती थी जो उन्हें रियल लाइफ में बेहतर बनने में मदद करें। इस शो का प्रसारण साल 1997 में शुरू किया गया था जो साल 2005 तक इस शो का प्रसारण चलता रहा। शक्तिमान दूरदर्शन के सबसे ज्यादा पॉपुलर शोज में से एक था।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।