मप्र : कमलनाथ कुछ देर में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, भाजपा ने उठाए सवाल

MP: Kamal Nath Will Take Oath As Chief Minister

सिख विरोधी दंगों में कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को उम्रकैद की सजा सुनाई गई, इसके बाद कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाने पर भाजपा ने ऐतराज जताया

भोपाल। कांग्रेस विधायक दल के नेता चुने गए कमलनाथ कुछ देर में मध्यप्रदेश के 18वें मुख्यमंत्री के तौर (MP: Kamal Nath Will Take Oath As Chief Minister) पर शपथ लेंगे। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भोपाल के जंबूरी मैदान में होने वाले समारोह में उन्हें शपथ दिलाएंगी। कमलनाथ प्रदेश की कमान संभालने के बाद पहला बड़ा फैसला किसानों की कर्जमाफी का लेंगे। हालांकि, इस बीच सिख विरोधी दंगों पर दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले के बाद भाजपा ने कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर ऐतराज जताया है। अदालत ने कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को उम्रकैद की सजा सुनाई है। कमलनाथ शपथ लेने के बाद सबसे पहले नए सचिवालय एनेक्सी भवन जाएंगे। यहां वे मुख्यमंत्री का कार्यभार संभालेंगे। वे मंत्रिमंडल का गठन तीन-चार दिन में कर सकते हैं। किसानों को कर्जमाफी की घोषणा के बाद कमलनाथ राज्य में बेरोजगारी भत्ता दिए जाने पर अफसरों से चर्चा करेंगे।

कमलनाथ मुख्यमंत्री बनने के बाद पहला बड़ा फैसला किसानों की कर्जमाफी का लेंगे

कमलनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के (MP: Kamal Nath Will Take Oath As Chief Minister) अलावा एचडी देवगौड़ा (द्रमुक), कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी (द्रमुक), आंध्रप्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू (तेदेपा), फारूख अब्दुल्ला (नेकां), स्टालिन (डीएमके), शरद पवार (एनसीपी), तेजस्वी यादव (राजद), हेमंत सोरेन (झामुमो), शरद यादव (लोजद) शामिल हो सकते हैं। समारोह में सोनिया गांधी नहीं आएंगी। मायावती और अखिलेश भी कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।