हमसे जुड़े

Follow us

18.4 C
Chandigarh
Sunday, March 15, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान ट्राले ने बाइ...

    ट्राले ने बाइक सवार मां -बेटे को मारी टक्कर

    मां की मौत, बेटा घायल

    जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। प्रसव पीड़ा से जूझ रही बेटी से मिलने अपने बेटे के साथ अस्पताल जा रही महिला को रास्ते में मौत ने आ घेरा। मां की सांसे थमने के कुछ समय बाद ही बेटी ने अस्पताल में बालिका को जन्म दिया। अस्पताल जाने के दौरान एक तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देर रात जयपुर-दिल्ली हाइवे पर पनियाला मोड़ पर हुआ। हादसे के बाद चालक ट्राला छोड़कर भाग निकला। मौके पर पहुंच कर पनियाला थाना पुलिस ने ट्रोले को जब्त कर थाने पर खड़ा करवा दिया।

    क्या बोली पुलिस

    पुलिस के अनुसार कोलीला बहरोड, अलवर निवासी 45 वर्षीय मीरा देवी अपने बेटे देवेंद्र के साथ प्रसव पीड़ा से जूझ रही अपनी बेटी से मिलने कोटपुतली स्थित एक निजी अस्पताल में जा रही थी। रात करीब साढ़े दस बजे पनियाला मोड़ पर एक तेज रफ्तार ट्रोले ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इससे महिला उछल कर सड़क पर आ गिरी और ट्राला उसे कुचला हुआ आगे निकल गया।

    हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंच कर पुलिस ने घायलों को बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती करवायाए जहां पर मीरा देवी की मौत हो गई। हादसे की सूचना के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मच गया। हादसे के बाद कुछ समय के लिए दिल्ली रोड पर जाम लग गया था । पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू करवाया।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।