हमसे जुड़े

Follow us

32.3 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ दो किलो से अध...

    दो किलो से अधिक हेरोइन बरामद

    Ratia News
    सांकेतिक फोटो

    एसटीएफ को मिली बड़ी कामयाबी (Heroin Recovered)

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने (एसटीएफ) ने नशा तस्करों के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए रोहतक जिले से दो कार सवार आरोपियों को काबू कर उनके कब्जे से 2.100 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस प्रवक्ता ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान भिवानी जिले के गांव प्रेमनगर निवासी मंजीत उर्फ कालिया तथा कंवारी निवासी संदेश कुमार उर्फ गोलू के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को एसटीएफ हिसार की टीम ने काबू किया।

    एसटीएफ टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक कार में सवार दो युवक हेरोइन तस्करी कर ले जा रहे हैं। उसने तुरंत नाकाबंदी कर कार और दोनों आरोपियों को काबू कर लिया तथा उनके कब्जे से 2.100 किलोग्राम हेरोइन बरामद की। जब्त की गई हेरोइन की बाजार कीमत करोड़ों रुपये में आंकी गई है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।