Haryana Anganwadi Bharti: हरियाणा में 7 हजार से अधिक आंगनवाड़ी वर्करों की होगी भर्ती

Anganwadi Recruitment
Anganwadi Recruitment: हरियाणा में 7 हजार से अधिक आंगनवाड़ी वर्करों की होगी भर्ती

प्रदेश के सभी जिलों में खाली हैं आंगनवाड़ी वर्कर व सहायकों के पद

चंडीगढ़ (सच कहूँ/देवीलाल बारना)। Haryana Anganwadi Bharti: हरियाणा में जल्द ही 7005 आंगनवाड़ी वर्कर और सहायकों की भर्ती की जाएगी। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने इन पदों को भरने की मंजूरी दे दी है। महिला एवं बाल विकास विभाग इसके लिए प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। बता दें कि राज्य में आंगनवाड़ी वर्करों के 2549 और सहायकों के 4439 पद लंबे समय से खाली पड़े हैं। सरकार अब इन पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की योजना बना रही है। Anganwadi Recruitment

गौरतलब है कि हाल ही में हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मुलाना से कांग्रेस विधायक पूजा चौधरी ने सरकार से सवाल किया था कि प्ले-वे केंद्रों में वर्करों, सहायकों और सुपरवाइजरों के जिलेवार स्वीकृत पद कितने हैं और वर्तमान में कितने पद खाली हैं। इसके जवाब में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने जल्द खाली पदों को भरने की जानकारी दी थी।

आंगनवाड़ी वर्करों को मिलती है इतनी सैलरी | Anganwadi Recruitment

महिला एवं बाल विकास विभाग आंगनबाड़ी वर्करों और हेल्परों के खाली पदों को भरने की तैयारी कर रहा है। अभी यह फैसला नहीं हुआ है कि ये भर्ती जिला स्तर पर होगी या प्रदेश स्तर पर होगी। महिला एवं बाल विकास विभाग के अनुसार 10 वर्ष से अधिक अनुभव वाली आंगनबाड़ी वर्करों को वर्तमान में 14750 रुपए मानदेय मिल रहा है। 10 वर्ष से कम अनुभव वाली आंगनबाड़ी वर्करों को 13250 रुपए मानदेय दिया जा रहा है। इसके अलावा, आंगनबाड़ी हेल्परों को 7900 रुपए मानदेय दिया जा रहा है।

किस जिले मे हैं कितने पद हैं खाली

अंबाला जिले में 129 आंगनवाड़ी वर्कर, 225 सहायक और 15 सुपरवाइजर के पद खाली हैं। भिवानी में 119 आंगनवाड़ी वर्कर, 195 सहायक, चरखी दादरी में 58 आंगनवाड़ी वर्कर, 105 सहायक, फरीदाबाद में 83 आंगनवाड़ी वर्कर, 183 सहायक और 11 सुपरवाइजर के पद रिक्त हैं। वहीं, फतेहाबाद में 106 आंगनवाड़ी वर्कर, 169 सहायक और 1 सुपरवाइजर, गुरुग्राम में 90 आंगनवाड़ी वर्कर, 136 सहायक, हिसार में 127 आंगनवाड़ी वर्कर, 248 सहायक, जींद में 130 आंगनवाड़ी वर्कर, 265 सहायक, झज्जर में 157 आंगनवाड़ी वर्कर, 213 सहायक, कैथल में 71 आंगनवाड़ी वर्कर, 255 सहायक और 1 सुपरवाइजर के पद खाली हैं।

कुरुक्षेत्र में 67 आंगनवाड़ी वर्कर, 160 सहायक और 1 सुपरवाइजर, करनाल में 124 आंगनवाड़ी वर्कर, 235 सहायक और 1 सुपरवाइजर, मेवात में 150 आंगनवाड़ी वर्कर, 170 सहायक और 22 सुपरवाइजर, नारनौल में 124 आंगनवाड़ी वर्कर, 217 सहायक, पंचकूला में 56 आंगनवाड़ी वर्कर, 106 सहायक, पानीपत में 52 आंगनवाड़ी वर्कर, 128 सहायक, पलवल में 129 आंगनवाड़ी वर्कर, 205 सहायक और 32 सुपरवाइजर के पद रिक्त हैं। रोहतक में 151 आंगनवाड़ी वर्कर, 189 सहायक, रेवाड़ी में 123 आंगनवाड़ी वर्कर, 256 सहायक, सिरसा में 175 आंगनवाड़ी वर्कर, 255 सहायक और 13 सुपरवाइजर, सोनीपत में 225 आंगनवाड़ी वर्कर, 360 सहायक; तथा यमुनानगर में 103 आंगनवाड़ी वर्कर, 164 सहायक और 20 सुपरवाइजर के पद खाली पड़े हैं। Anganwadi Recruitment

यह भी पढ़ें:– UPSC Result 2024: सरसा के सीटीएम यश मलिक ने यूपीएससी में हासिल की 369वीं रैंक