कोरोना से विश्व में 14 लाख से अधिक की मौत

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

वाशिंगटन/रियो डि जेनेरो/नयी दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) दुनियाभर में 14 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और इससे संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या लगातार तेजी से बढ़ते हुए 5.96 करोड़ के पार हो गई है। कोरोना संक्रमितों की संख्या के मामले में अमेरिका पहले, भारत दूसरे और ब्राजील तीसरे स्थान पर स्थान पर है। वहीं इस संक्रमण से तेजी से मुक्त होने वाले लोगों की संख्या के मामलों में भारत, ब्राजील और अमेरिका क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार विश्व के 191 देशों में कोरोना वायरस से अब तक 5,96,71,202 लोग संक्रमित हुए हैं और 14,07,542 लोगों की मौत हुई है।

कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका में अब तक 1,25,89,221 लोग संक्रमित हुए हैं और 2,59,874 मरीजों की मौत हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से बुधवार की सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 44,376 नए मामले सामने आए और संक्रमितों की संख्या 92.22 लाख के पार पहुंच गयी जबकि स्वस्थ होने वालों की संख्या 86.42 लाख से अधिक हो गयी है। इस दौरान 481 और मरीजों की मौत के साथ मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,34,699 हो गया।

देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या में 6079 की बढ़ने के बाद अब सक्रिय मामले बढ़कर 44,4746 हो गए है। ब्राजील कोरोना संक्रमितों के मामले में तीसरे स्थान पर और इससे मुक्ति पाने और मृतकों के आंकड़े में दूसरे स्थान पर है। देश में कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 60.87 लाख से पार हो गयी है जबकि 1,69,485 लोगों की मौत हो चुकी हैं। फ्रांस में 22.06 लाख से अधिक लोग इससे प्रभावित हैं और 50,324 मरीजों की मौत हाे चुकी है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Ad Ad

Related Posts