केरल में समय से पहले मानसून की दस्तक, झमाझम बारिश शुरू

Monsoon, Prematurely, Kerala

नई दिल्ली (एजेंसी)।

मानसून का इंतजार खत्म हो चुका है। मानसून ने समय से तीन दिनों पहले केरल के तट पर दस्तक दी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक एक महीने के भीतर पूरे भारत में मानसून का असर दिखेगा। आईएमडी ने कहा कि इस बार सामान्य बारिश की संभावना है।

केरल में मानसून 1 जून को आने की संभावना थी। इससे पहले स्काईमेट ने दावा किया था कि मानसून केरल पहुंच चुका है। हालांकि मौसम विभाग ने कहा था कि अभी 24 घंटे और लगेंगे।

आपको बता दें कि केरल में मानसून की दस्तक के बीच बिहार, झारखंड और यूपी के कई इलाकों में तेज हवा के साथ भारी बारिश हुई है। आंधी-तूफान की वजह से अबतक 33 लोगों की मौत की खबर है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।