हमसे जुड़े

Follow us

15.8 C
Chandigarh
Monday, March 16, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी मोदी ने मार थ...

    मोदी ने मार थोमा चर्च प्रमुख के निधन पर जताया शोक

    Joseph Mar Thoma

    नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को केरल के पथानामथिट्टा के मशहूर मारथोमा चर्च के प्रमुख डॉ. जोसेफ मार थोमा मेट्रोपॉलिटन निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। वह 90 वर्ष के थे। उम्रदराज के बीमारी के कारण वह यहां एक स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती थे जहां आज करीब 2.30 बजे अंतिम सांस ली। मोदी ने जोसेफ मारथोमा के निधन गहरा दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट कर शोक संदेश में कहा, “डॉ. जोसेफ मार थोमा मेट्रोपॉलिटन एक धनी और उल्लेखनीय व्यक्तित्व के थे जिन्होंने ताउम्र मानवता की सेवा की और गरीबों और दलितों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए पूरी लग्न और मेहनत से जुटे रहे। लोगों के मन में उनके प्रति अपार सहानुभूति, विनम्रता और श्रद्धा का भाव था । उनके नेक आदर्शों को हमेशा याद किया जाएगा। विनम्र श्रद्धांजलि…”

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।