मोदी ने जताया शिक्षकों के प्रति आभार

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को शिक्षक दिवस पर अध्यापकों के योगदान को स्मरण कर उन्हें राष्ट्र के निर्माण की नींव तैयार करने वाला बताया और उनके प्रति आभार व्यक्त किया। देश में हर वर्ष पांच सितंबर को पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस पर शिक्षक दिवस मनाया जाता है। मोदी ने देश के विकास में शिक्षकों के अतुलनीय योगदान को याद करते हुए कहा,” हम अपने परिश्रमी शिक्षकों के प्रति कृतज्ञ रहेंगे। शिक्षक दिवस पर शिक्षकों के अतुलनीय योगदान और प्रयासों के प्रति हम आभार व्यक्त करते हैं। हम डॉक्टर एस राधाकृष्णन को उनकी जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं।”

प्रधानमंत्री ने एक अन्य ट्वीट में शिक्षकों के संबंध में अपने ‘मन की बात कार्यक्रम’ में की गई चर्चा का उल्लेख भी किया है। उन्होंने लिखा, “ शिक्षकों ने हमारे गौरवपूर्ण इतिहास के के बारे में बच्चों को जानकारी दी है। मैंने मन की बात में एक सुझाव साझा किया था कि शिक्षकों को बच्चों को स्वतंत्रता संग्राम के गुमनाम नायकों की कहानियों से अवगत कराना चाहिए।”

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts