हमसे जुड़े

Follow us

32.3 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More
    Home देश प्रधानमंत्री ...

    प्रधानमंत्री ने देशवासियों को मकर संक्रांति की दी बधाई

    modi

    नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को देशवासियों को मकर संक्रांति, पोंगल, माघ बिहू समेत अन्य त्योहारों की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में नयी ऊर्जा और नए उत्साह के संचार की कामना की है। मोदी ने मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया, “ देशवासियों को मकर संक्रांति की बहुत-बहुत बधाई। मेरी कामना है कि उत्तरायण सूर्यदेव सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करें।” प्रधानमंत्री ने पोंगल की बधाई देते हुए लिखा, “ सभी को पोंगल की बधाई, विशेषकर मेरी तमिल बहनों और भाइयों को। यह विशेष पर्व तमिल संस्कृति को सबसे सुंदर ढंग से प्रर्दशित करता है। हमें अच्छे स्वास्थ्य और सफलता का आशीर्वाद मिले। यह त्योहार हमें प्रकृति के साथ सद्भाव से रहने और करुणा की भावना को आगे बढ़ाने के लिए भी प्रेरित करता है।”

    राहुल-प्रियंका ने मकर संक्रांति पर दी देशवासियों को शुभकामनाएं

    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मकर संक्रांति के अवसर पर वीरवार को देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि अपने हक की लड़ाई लड़ रहे किसानों को और मजदूरों को न्याय मिलेगा। गांधी ने कहा, ‘फसलों की कटाई का समय खुशी और उत्सव का अवसर होता है। सभी को मकर संक्रांति, पोंगल, बिहू, भोगी और उत्तरायण की शुभकामनाएं। हक के लिए शक्तिशाली लोगों के खिलाफ लड़ रहे किसान, मजदूरों के लिए विशेष प्रार्थना और शुभकामनाएं।’ वाड्रा ने कहा, ‘समस्त देशवासियों को मकर संक्रांति, पोंगल, बिहू और भोगी की हार्दिक शुभकामनाएं। फसलों से जुड़े इन त्यौहारों के उल्लास के बीच ईश्वर से मेरी प्रार्थना है कि फसल उगाने वाले अन्नदाताओं को न्याय मिले।’

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।