विधायक और अधिकारियों ने किए जिले की विभिन्न अनाज मंडियों के दौरे, खरीद प्रक्रिया का लिया जायजा

Kaithal News
Kaithal News: पुंडरी विधायक सतपाल जांबा अनाज मंडी में धान की खरीद प्रक्रिया का जायजा लेते हुए, एडीसी दीपक बाबू लाल किसानो और आढ़तियों की समस्या सुनते हुए, एसडीएम गुहला अनाज मंडी का दौरा करते हुए।

2 लाख 49 हजार मीट्रिक टन धान की खरीद | Kaithal News

कैथल (सच कहूं/कुलदीप नैन)। पूंडरी से विधायक सतपाल जांबा, एडीसी दीपक बाबू लाल करवा, एसडीएम अजय सिंह ने पूंडरी व पाई अनाज मंडियों का दौरा किया और खरीद प्रक्रिया का जायजा लिया। विधायक सतपाल जांबा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि किसानों की फसल को निर्धारित समर्थन मूल्य पर खरीदा जाए। किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आनी चाहिए। खरीदने के साथ-साथ धान का उठान भी तुरंत किया जाए, ताकि मंडियों में जाम की स्थिति पैदा नहीं हो। Kaithal News

विधायक सतपाल जांबा ने नई अनाज मंडी पूंडरी में अधिकारियों, आढ़तियों, किसानों के साथ बैठक की और उनकी समस्या सुनी। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि मापदंड पूरा करने वाली प्रत्येक ढे़री को बिना किसी देरी के खरीदा जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि राईस मिलरों के साथ-साथ संबंधित खरीद एजैंसियों के अधिकारी भी बोली के दौरान मौजूद रहे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से अब तक की खरीद व उठान के बारे में फीडबैक ली और उठान में तेजी लाने के लिए ट्रकों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।

जिले में 2.49 लाख एमटी धान की हुई खरीद | Kaithal News

डीसी डॉ. विवेक भारती ने कहा कि गत दिवस तक जिला की विभिन्न मंडियों में खरीद एजैंसियों द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 2 लाख 49 हजार मीट्रिक टन (एमटी) धान की खरीद की जा चुकी है। कुल आवक में से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 1 लाख 32 हजार 303 एमटी, हैफेड द्वारा 52 हजार 850 एमटी तथा हरियाणा वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन द्वारा 63 हजार 585 एमटी खरीदी गई है। इसके साथ ही 60 हजार 950 एमटी धान का उठान भी किया जा चुका है। सबसे अधिक खरीद गुहला चीका अनाज मंडी में हुई है। वहां पर 1 लाख 5 हजार 939 एमटी धान की खरीद हो चुकी है।

अनाज मंडी धान खरीद | Kaithal News

  • अरनोली मंडी 4163 एमटी
  • बाबा लदाना मंडी 1619 एमटी
  • भागल मंडी 1001 एमटी
  • ढांड 22507 एमटी
  • पुरानी मंडी कैथल 3752 एमटी
  • नई अनाज मंडी 29339 एमटी
  • अतिरिक्त नई अनाज मंडी 34783 एमटी
  • कलायत मंडी 1155 एमटी
  • कौल 1938 एमटी
  • पाई मंडी 1359 एमटी
  • पूंडरी 16561 एमटी
  • राजौंद 1476 एमटी
  • रामथमी 10072 एमटी
  • सीवन मंडी 12365 एमटी
  • ट्रांसपोर्ट नगर कैथल मंडी 971 एमटी
  • गुहला चीका 105939 एमटी

एसडीएम ने किया चीका अनाज मंडियों का दौरा

एसडीएम कृष्ण कुमार ने शुक्रवार को चीका शहर की नई व पुरानी अनाज मंडी में धान खरीद कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने मंडी में धान की ढेरियों पर जाकर नमी मापक यंत्रों से धान की नमी को चैक किया। एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि 17 प्रतिशत तक नमी वाले धान की खरीद सुनिश्चित किया जाए। इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरते। जिन अधिकारियों की ड्यूटी खरीद कार्य के लिए लगाई गई है, वे अपनी ड्यूटी को गंभीरता से करें। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वें अपनी फसल को मंडियों में सुखाकर लेकर आएं। Kaithal News

आज किसानों व आढ़तियों की समस्याएं सुनी गई और किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। खरीद एजैंसियों को भी सख्त निर्देश दिए है कि वे किसानों की फसल को खरीद करने में किसी भी प्रकार की देरी न करें।                                                                                           – दीपक बाबू लाल करवा, एडीसी, कैथल

यह भी पढ़ें:– उत्पीड़न का विरोध करने पर छात्र के साथ मारपीट का आरोप

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here