मिस्त्री पर मजदूरी की पूरी राशि नहीं देने का आरोप

Hanumangarh News

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। मिस्त्री पर मजदूरी (Construction Workers) की पूरी राशि नहीं देकर ठगी करने का आरोप लगाते हुए मजदूरी का कार्य करने वाली एक महिला ने सोमवार को जंक्शन थाना में परिवाद प्रस्तुत कर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। रुकमा पत्नी साहबराम नायक निवासी वार्ड 12, मक्कासर ने बताया कि वह मजदूरी का कार्य करती है। पिछले दिनों मिस्त्री व ठेकेदारी का कार्य करने वाला मनप्रीत सिंह पुत्र गुरतेज निवासी मस्जिद के सामने, खरलिया तहसील पीलीबंगा उसके पास आया और बताया कि वह सूरतगढ़ रोड स्थित गणपति कॉलोनी में मकान बनाने का ठेका ले रहा है, इसलिए उसे मजदूरों की आवश्यकता है। Hanumangarh News

मजदूरी का कार्य करने वाली महिला ने थाना में प्रस्तुत किया परिवाद

LPG Price Cut : खुशखबरी! गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, अब इतने रुपये में मिलेगा!

मनप्रीत सिंह ने उसे बतौर मजदूर अपने साथ मजदूरी का कार्य करने का कहा। इस पर वह नौ अप्रेल से गणपति कॉलोनी में बतौर मजदूर चार सौ रुपए प्रतिदिन के हिसाब से मनप्रीत सिंह के साथ कार्य करने लगी। मनप्रीत सिंह के साथ उसने बतौर मजदूर 19 जून तक कार्य किया। उसकी कुल मजदूरी 28 हजार 800 रुपए बनी। मनप्रीत सिंह ने उसे मात्र 10 हजार रुपए की मजदूरी राशि ही दी।

मनप्रीत सिंह की तरफ उसके 18 हजार 800 रुपए अभी भी बकाया हैं। जब भी वह मनप्रीत से शेष मजदूरी राशि की मांग करती तो मनप्रीत कोई न कोई बहाना बनाकर टाल-मटोल करता रहा। 21 जून को मनप्रीत जब हनुमानगढ़ आया उस समय उसके साथ लिछमा देवी नाम की महिला भी थी। जब उसने मनप्रीत सिंह से शेष मजदूरी राशि मांगी तो मनप्रीत सिंह ने कहा कि उसने बहुत से लोगों के रुपए देने हैं। वह इसी तरह लोगों से ठगी मारता है। काम करवा लेता है और मजदूरी खा जाता है। वह उसके रुपए भी नहीं देगा। रुकमा ने मनप्रीत सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज कर मजदूरी राशि दिलवाने की गुहार लगाई। Hanumangarh News

T20 World Cup 2024 : ”पाकिस्तान को भारत की जीत पसंद नहीं” पाकिस्तान के इस बड़े क्रिकेटर न…