राजीव चौक पर उपद्रवी लोगों ने भड़काऊ नारे लगाये

Published On

वीडियो सोशल मीडिया पार हुआ वायरल

(Slogans on Rajiv Chowk)

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर शनिवार को कुछ उपद्रवी लोगों ने देश के गद्दारों को, गोली मारो …..को नारे लगाये जिससे वहां हंगामा खड़ा हो गया और अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गयी। मेट्रो यात्रियों ने जब इस तरह की आपत्तिजनक नारेबाजी सुनी तो वे चौंक गये और खड़े होकर यह दृश्य देखने लगें और प्लेटफार्म पर खड़े कुछ लोगों ने घटना का वीडियो भी बनाया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सुबह करीब 11 बजे हुई इस घटना को देखते ही मेट्रो के अधिकारी और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के कर्मी हरकत में आ गए।

पुलिस ने इस घटना में शामिल छह लोगों को हिरासत में ले लिया है

सोशल मीडिया पर इसका घटना के वीडियो के वायरल होने पर दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए एक बयान जारी किया है लेकिन उसमें इस नारे का कोई उल्लेख नहीं किया। डीएमआरसी द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार मेट्रोकर्मियों और सुरक्षाकर्मियों ने नारेबाजी करनेवालों को शांत कराने की कोशिश की और उसके बाद उन्हें पकड़कर मेट्रो पुलिस को सौंप दिया गया।

  • पुलिस ने इस घटना में शामिल छह लोगों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।
  • डीएमआरसी ने बयान में कहा है।
  • दिल्ली मेट्रो कानून के तहत कोई भी यात्री नारेबाजी या प्रदर्शन या धरना या हंगामा नही कर सकता है।
  • अगर कोई व्यक्ति ऐसा करता पाया जाता है।
  • उसे फौरन मेट्रो परिसर से बाहर निकल दिया जाएगा।

 दिल्ली भयानक दंगो में 40 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी और 150 से अधिक घायल विभिन्न अस्पतालों में हैं

गौरतलब है कि दिल्ली चुनाव के दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक चुनावी रैली में देश के गद्दारों को, गोली मारो ……को नारे लगवाये थे। दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा को मिली करारी हार के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने खुद स्वीकार किया था कि इस तरह की भडकाऊ नारेबाजी की वजह से पार्टी कोे नुकसान हुआ है। ऐसा ही एक बयान भाजपा में हाल में शामिल हुए नेता कपिल मिश्रा ने पिछले सप्ताह जाफराबाद में दिया था जिसके दो दिन बाद उत्तर पूर्वी दिल्ली में भयानक दंगो में 40 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।

  • 150 से अधिक घायल विभिन्न अस्पतालों में हैं।
  • उत्तर पूर्वी दिल्ली के भाजपा सासंद गौतम गंभीर ने इस मामले में कहा था।
  • जो भी नेता इस तरह की बयानबाजी करता है उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts