हमसे जुड़े

Follow us

37.8 C
Chandigarh
Tuesday, April 21, 2026
More

    कोलंबिया में सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, नौ की मौत

    Military Helicopter Crashes in Colombia

    बोगोटा। कोलंबिया में एक सैन्य हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसके कारण नौ सैनिकों की मृत्यु हो गई तथा छह अन्य घायल हो गये। कोलंबिया की सेना ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सेना के मुताबिक इस दुर्घटना के शिकार हुए दो लोग अभी भी लापता हैं। सेना ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त हुए हेलिकॉप्टर यूएच-60 ब्लैक हॉक का मलबा दक्षिण-पूर्व कोलंबिया में इनिरिडा नदी के किनारे मिला है। सेना ने कहा, “दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर में सेना के 17 सदस्य सवार थे।”घायलों को उपचार के लिए नजदीक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं एक विशेष राहत टीम लापता लोगों की तलाश कर रही है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।