हमसे जुड़े

Follow us

16.5 C
Chandigarh
Monday, March 23, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी पुलवामा में स...

    पुलवामा में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में आतंकवादी ढेर

    Encounter in Pulwama

    श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में गुरुवार को घेराबंदी एवं तलाश अभियान के दौरान सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह, राष्ट्रीय राइफल्स और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने पुलवामा में त्राल के मगामा गांव में आज तड़के तलाश अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल के जवान पूरे इलाके की घेराबंदी कर घर-घर तलाशी ले रहे थे।

    इसी दौरान जब वे एक मकान की ओर आगे बढ़ रहे थे तभी वहां छिपे हुए आतंकवादियों ने उन पर स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसके साथ ही मुठभेड़ शुरू हो गयी। मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया। सूत्रों ने बताया कि अंतिम सूचना मिलने तक अभियान जारी था। इलाके में कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।