35-36 डॉट बॉल खेलकर मैच नहीं जीता जा सकता: वार्नर

Published On

(Captain David Warner)

अबु धाबी। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर ने कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ शनिवार को आईपीएल मुकाबले में मिली सात विकेट की हार में अपने बल्लेबाजों के ज्यादा सावधानी दिखाने के रवैये की कड़ी आलोचना की और साथ ही कहा कि 35-36 डॉट बॉल खेलकर मैच नहीं जीता जा सकता। हैदराबाद ने 20 ओवर में चार विकेट खोकर मात्र 142 रन बनाये थे जबकि कोलकाता ने 18 ओवर में यह मुकाबला जीत लिया था। वार्नर ने मैच के बाद अपने बल्लेबाजों के अत्यधिक सतर्कता बरतने की आलोचना की और कहा कि बल्लेबाजों ने मध्य ओवरों में कोई जोश नहीं दिखाया।

वार्नर ने कहा कि बल्लेबाजों को विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बनाना चाहिए था और मध्य ओवरों में बॉउंड्री निकालनी चाहिए थी। कप्तान ने कहा कि वह इस बात से बहुत निराश हैं कि उनके बल्लेबाजों ने ज्यादा डॉट बॉल खेलीं। मध्य ओवरों को देखा जाए तो बल्लेबाजों ने 35-36 डॉट बॉल खेलीं जो टी-20 क्रिकेट में कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता। बल्लेबाजों को अपना मानसिक दृष्टिकोण बदलने की जरूरत है। हैदराबाद के कप्तान मैच में उन ओवरों का उल्लेख कर रहे थे जब रिद्धिमान साहा (31 गेंदों पर 30 रन) और मनीष पांडेय (38 गेंदों पर 51 रन) क्रीज पर थे लेकिन तीसरे विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी करने के बावजूद वे रन गति तेज नहीं कर पाए।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts