हमसे जुड़े

Follow us

30.8 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home खेल मैरीकॉम ने पं...

    मैरीकॉम ने पंजाब को दिलाई जीत

    marry com

    बिग बाउट मुक्केबाजी लीग (marry com)

    ग्रेटर नोएडा (एजेंसी)। छह बार की विश्व चैंपियन एमसी मैरी कॉम (marry com) ने बिग बाउट मुक्केबाजी लीग में अपनी टीम पंजाब पैंथर्स को यहां गौतम बुद्धा यूनिवर्सिटी इंडोर स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में बॉम्बे बुलेट््स के खिलाफ 5-2 से जीत दिला दी। मैरीकॉम ने रियो ओलम्पिक-2016 कांस्य पदक विजेता इंग्रीड लोरेना को 5-0 से मात दे अपनी टीम की जीत को पक्का किया। मनोज कुमार की हार ने पंजाब को धक्का पहुंचा दिया था, लेकिन मैरीकॉम ने टीम को संभाल लिया। पुरुषों के 69 किलोग्राम भारवर्ग के मुकाबले में बॉम्बे के नवीन बोरा ने मनोज को 4-1 हरा दिया। इसके बाद दोनों टीमों की कप्तानों का मैच रोचक बन गया जहां मैरीकॉम मुकाबला जीतने में सफल रहीं।

    • इससे पहले, अब्दुल मलिक खालाकोव और पीएल प्रसाद ने पंजाब को शानदार शुरुआत दिलाई।
    • यूथ ओलम्पिक चैम्पियन अब्दुल मालिक ने पुरुषों के 57 किलोग्राम भारवर्ग में एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता कविंदर बिष्ट को हराया।
    • पहले राउंड से ही उन्होंने अपनी बादशाहत कायम रखी। 19 साल के खिलाड़ी ने बाएं हुक से बॉम्बे के मुक्केबाज पर दमदार प्रहार किया।
    • इसी कारण दूसरे राउंड में रैफरी को स्टैंडिंग काउंट करना पड़ा।
    • प्रसाद ओडिशा वॉरियर्स के खिलाफ खेले गए टीम के पहले मैच में अपना मुकाबला हार गए थे।
    • इस बार उन्होंने वापसी की और अनंत चोपाड़े को मात दी।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।