हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More
    Home देश पूर्व क्रिकेट...

    पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना समेत कई सितारे गिरफ्तार

    cricketer suresh raina

    कोरोना उल्लंघन मामले में महाराष्ट्र पुलिस की कार्रवाई

    मुम्बई (एजेंसी)। कोरोना नियमों का उल्लंघन करने के मामले में पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना समेत कई सितारें पर एक्शन हुआ है। सूत्रों के अनुसार मुम्बई के एक क्लब में पार्टी कर रहे करीब 34 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिन 34 लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनमें सुरेश रैना, गायक गुरु रंधावा समेत अन्य लोग शामिल थे। हालांकि सुरेश रैना और गुरु रंधावा को जमानत मिल गई है। इसके अलावा कुछ महिलओं को भी गिरफ्तार किया गया था। सूत्रों के अनुसार, सुरेश रैना समेत इन सितारों के खिलाफ आईपीसी की धारा-188, 269 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मुम्बई में अभी भी लॉकडाउन के नियम जारी हैं।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।