हमसे जुड़े

Follow us

17.9 C
Chandigarh
Wednesday, April 8, 2026
More
    Home देश कई भारतीय दलि...

    कई भारतीय दलित, मुसलमान-आदिवासियों को इंसान समझते ही नहीं’

    Many Indian Dalits, Muslims and Adivasis are not considered as human
    नयी दिल्ली l कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के हाथरस में कथित सामूहिक बलात्कार की घटना पर राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार पर एक बार फिर हमला कर कहा कि शर्मनाक सच्चाई यह है कि कई भारतीय दलित, मुसलमान और आदिवासियों को इंसान समझते ही नहीं है। हाथरस में 14 सितंबर को एक 19 वर्षीय दलित युवती के साथ कथित रुप से बलात्कार हुआ था  बाद में युवती की मौत हो गई थी। मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दी गई है।
    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गांधी ने आज ट्वीट कर हाथरस की घटना पर एक बार फिर उत्तर प्रदेश सरकार पर हमला कर कहा,” शर्मनाक सच्चाई यह है कि कई भारतीय दलित, मुसलमान और आदिवासियों को इंसान समझते ही नहीं है।” वायनाड सांसद ने कहा,” मुख्यमंत्री और उनकी पुलिस का कहना है कि किसी का बलात्कार नहीं हुआ था, क्योंकि उनके लिए और कई अन्य दूसरे भारतीयों के लिए वो पीड़िता कोई नहीं थी।”

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।