Modi Cabinet: मनोहर लाल खट्टर को मिले ये दो मंत्रालय, जानें गृह, रक्षा मंत्रालय किसको मिला, देखें, मोदी 3.0 कैबिनेट में किसे मिली क्या जिम्मेदारी

Modi Cabinet
Modi Cabinet: मनोहर लाल खट्टर को मिले ये दो मंत्रालय, जानें गृह, रक्षा मंत्रालय किसको मिला, देखें, मोदी 3.0 कैबिनेट में किसे मिली क्या जिम्मेदारी

PM Modi Cabinet Portfolio Allocation: नई दिल्ली। पीएम मोदी ने रविवार को एनडीए गठबंधन की नई सरकार के 71 मंत्रियों के साथ शपथ ली। इनमें से 30 कैबिनेट मंत्री, 5 स्वतंत्र प्रभार और 36 राज्य मंत्री हैं। रविवार (9 जून) को हुई मोदी कैबिनेट की पहली बैठक के बाद बीजेपी ने गृह मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, विदेश मंत्रालय अपने पास रखे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मोदी कैबिनेट में अमित शाह को फिर से गृह मंत्रालय तो राजनाथ सिंह को फिर से रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विदेश मंत्रालय एस जयशंकर के पास ही है। वहीं नितिन गडकरी को फिर से सड़क परिवहन मंत्रालय दिया गया है। अजय टम्टा, हर्ष मल्होत्रा को सड़क परिवहन राज्य मंत्री बनाया गया है। निर्मला सीतारमन को फिर से वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। अश्विनी वैष्णव को रेल मंत्रालय और सूचना एवं प्रसारण मंत्री बनाया गया। Modi Cabinet

Modi Cabinet 3.0: कैबिनेट मंत्री और राज्य मंत्री में क्या है अंतर? सांसद से मंत्री बनते ही कितनी बढ़ जाती है सैलरी? यहां पढ़े पूरी जानकारी

हरियाणा के सीएम को मिले दो मंत्रालय | Modi Cabinet

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को दो मंत्रालय दिए गए हैं। उन्हें ऊर्जा और शहरी विकास मंत्री बनाया गया। जीतन राम मांझी को एमएसमई (टरटए) मंत्रालय दिया गया है। शोभा करंदलाजे के एमएसएमई राज्य मंत्री होंगी। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कृषि मंत्री बनाया गया है।

नाम मंत्रालय/विभाग
नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग
अमित शाह गृह मंत्रालय, सहकारिता मंत्री
राजनाथ सिंह रक्षा मंत्रालय
एस जयशंकर विदेश मंत्रालय
नितिन गडकरी सड़क परिवहन मंत्रालय, राष्ट्रीय राजमार्ग
अश्विनी वैष्णव सूचना एवं प्रसारण, रेल मंत्रालय, आईटी एंड इलेक्ट्रॉनिक्स
शिवराज सिंह चौहान कृषि, किसान कल्याण मंत्रालय, ग्रामीण विकास मंत्रालय
निर्मला सीतारमन वित्त मंत्रालय, कॉर्पोरेट मामलों के मंत्री
मनोहर लाल खट्टर ऊर्जा, शहरी विकास मंत्रालय
सीआर पाटिल जलशक्ति मंत्रालय
मनसुख मांडविया श्रम मंत्रालय
जेपी नड्डा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, रसायन और उर्वरक मंत्री
चिराग पासवान खेल मंत्रालय, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय
किरेन रिजिजू संसदीय कार्यमंत्री, अल्पसंख्यक मंत्रालय
अनुपूर्णा देवी महिला एवं बाल विकास
राम मोहन नायडू उड्डयन मंत्रालय
सर्वानंद सोनोवाल पोर्ट शिपिंग मंत्रालय
शांतनु ठाकुर पोर्ट शिपिंग मंत्रालय (MoS)
हरदीप सिंह पुरी पेट्रोलियम मंत्रालय
रवनीत बिट्टू अल्पसंख्यक मंत्रालय (MoS)
एचडी कुमारस्वामी भारी उद्योग, स्टील मंत्रालय
गिरिराज सिंह कपड़ा मंत्रालय
पीयूष गोयल वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय
ज्योतिरादित्य सिंधिया दूरसंचार मंत्रालय
प्रह्लाद जोशी उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय
गजेंद्र सिंह शेखावत संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय
अर्जुनराम मेघवाल कानून मंत्री
श्रीपद नाइक ऊर्जा मंत्रालय (MoS)
तोखन साहू नगर विकास मंत्रालय (MoS)
सुरेश गोपी संस्कृति और पर्यटन (MoS)
राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह पंचायती राज कल्याण मंत्रालय, मछली एवं पशुपालन, डेयरी उद्योग
धर्मेंद्र प्रधान शिक्षा मंत्रालय
जीतन राम मांझी एमएसमई
वीरेंद्र कुमार खटीक सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय
जुएल ओरम जनजातीय कार्य मंत्रालय

भारत को विकसित बनाने के लिए अपने आपको खपा दें कर्मचारी: मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री कार्यालय के कर्मचारियों से विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए अपने आप को खपा देने का आह्वान किया है। मोदी ने सोमवार सुबह प्रधानमंत्री पद का कार्यभार संभालने के बाद अपराह्न प्रधानमंत्री कार्यालय के कर्मचारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उनकी टीम को ऐसे लोगों की जरूरत है जो देश को विकसित बनाने के लिए दिन रात कार्य कर सकें और इस लक्ष्य के लिए अपने आप को खपा दें। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्ष से इस टीम में काम करने वाले जो कर्मचारी अब कहीं ओर जाना चाहते हैं उन्हें वह शुभकामनाएं देते हैं। उन्होंने कहा कि वह टेलीविजन के माध्यम से उनकी बात सुनने वाले अन्य कर्मचारियों को इस टीम में शामिल होने आह्वान करते हैं, उन्हें निमंत्रण देते हैं।

उन्होंने कहा, ‘जो कर्मचारी पिछले दस वर्षों से पीएमओ में कार्य कर रहे हैं और कहीं दूसरी जगह जाना जाते हैं उन्हें मेरी और से शुभकामनाएं हैं । आपने इतना किया इसके लिए धन्यवाद है । जो आज टी वी पर मेरी बात सुनकर आना चाहते हैं जो मन भाव से खप जाना जाता है पांच साल । आईए निमंत्रण है। हमारा एक ही लक्ष्य है राष्ट्र प्रथम , एक ही इरादा 2047 तक विकसित भारत । मैंने सार्वजनिक रूप से कहा है कि मेरा पल पल देश के नाम है। मुझे अपनी टीम से 2047 तक दिन रात काम करने की अपेक्षा है। गलती के बिना यदि मैं अपना काम समय पर कर देता हूं तो यह अच्छी चीज है लेकिन इसमें परिपूर्णता नहीं है। मैंने उसमें क्या अतिरिक्त जोड़ा है यह महत्वपूर्ण है । यदि हम इस भाव से काम करेंगे तो अगले पांच वर्षों में हम सपनों को पूरा कर सकते हैं। मेरा दस साल का अनुभव है हमने जो तय किया उसे हम सब ने मिलकर पूरा किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका शुरू से प्रयास रहा है कि पीएमओ सेवा का अधिष्ठान और ‘लोगों का पीएमओ’ बने। उन्होंने कहा कि सरकार का मतलब सामर्थ्य, समर्पण और संकल्पों की नई ऊर्जा है। उन्होंने कहा, ‘हमारी टीम के लिए ना तो समय का बंधन है, ना सोचने की सीमाएं और ना ही पुरुषार्थ के लिए कोई तय मानदंड। मोदी ने कहा कि हमें अपनी मेहनत से देश को वहां पहुंचाना है जहां कोई नहीं पहुुंचा है। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों के दौरान उन्होंने अपने भीतर के विद्यार्थी को मरने नहीं दिया।