हमसे जुड़े

Follow us

23.4 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home राज्य पंजाब बेटी की हत्या...

    बेटी की हत्या कर खुद को लगाया फंदा

    Suicide, Murder, Crime, Upset, Police, Punjab

    घर के बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद के कारण मानसिक तौर पर परेशान था चरणजीत सिंह

    भटिंडा (सुखजीत मान)। स्थानीय शहर के लाईनो पार स्थित परसराम नगर में आज एक मानसिक तौर पर परेशान व्यक्ति ने अपनी बेटी की हत्या कर खुद को पंखे से लटका कर खुदकुशी कर ली। थाना कैनाल की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। प्रार्थमिक जानकारी में पता चला है कि उक्त व्यक्ति घर के बंटवारे आदि को लेकर मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था। परसराम नगर की कृष्ण गली, गली नंबर-6 में रहने वाले चरनजीत सिंह (47) पुत्र कन्नईया लाल ने आज अपनी मंदबुद्धि बेटी सोनिया को कोई जहरीली वस्तु खिला कर मार दिया।

    घटना के बाद चरनजीत सिंह ने खुद को भी पंखे से लटका कर खुदकुशी कर ली। घटना का पता चलते ही बड़ी संख्या में लोग घटना स्थल पर एकत्रित हो गए। सूचना मिलते ही थाना कैनाल कालोनी की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक चनरजीत सिंह की जेब से मिले सुसाइड नोट में लिखा हुआ है कि वह और उसकी बेटी अपनी जीवन लीला समाप्त कर रहे हैं।

    मृतक के दो भाईयों सहित परिवार के 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

    सोसाइड नोट में मृतक ने लिखा था कि जिस घर में वह रह रहा था, इस घर में उसके दो भाई, दो भरजाईयां व दो भतीजे हिस्से की मांग कर रहे थे, जबकि उन्हें पहले ही हिस्सा दिया जा चुका है। घर में इस बात को लेकर पैदा हुए विवाद कारण उसने यह कदम उठाया है। मामले की जांच कर रहे डीएसपी दविन्द्र सिंह ने बताया कि मृतक की जेब से मिले सुसाइड नोट के आधार पर उसके दोनों भाईयों, दोनों भरजाईयों व दोनों भतीजों सहित छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।