हमसे जुड़े

Follow us

21.1 C
Chandigarh
Tuesday, April 14, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान ट्रेन की चपेट...

    ट्रेन की चपेट में आया युवक

    Death, Train, Investigate, Police, Rajasthan

    शव को मोर्चरी में रखवाया

    जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। चाकसू थाना इलाके में रविवार देर रात को एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सोमवार सुबह तीन हिस्सों में बट़ी की लाश देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया।

    पुलिस के अनुसार मृतक की शिनाख्त भीमसिंह (18) निवासी व्यास कॉलोनी शास्त्रीनगर के रुप में हुई है। मृतक अपने अविवाहित था और अपने मां व बड़े भाई के साथ रहता है। पुलिस ने बताया कि मृतक अपने परिजनों को किसी काम की कहकर घर से निकला था, जिसका सुबह सात बजे शव थाना इलाके में स्थित चौसला गांव के रेलवे ट्रैक पर तीन हिस्सों में कटा मिला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।