अलविदा 2020 : जाने, नवंबर और दिसंबर की प्रमुख घटनाएं

Major-events-of-November-an

नवंबर

1. बल्लभगढ़ में निकिता हत्याकांड के विरोध में हुई महापंचायत के दौरान हंगामा होने पर उपद्रवियों ने रोड जाम कर पुलिस पर पथराव किया और वाहनों व ढाबों में तोड़फोड़ की।

  •  श्रीनगर में सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने संयुक्त अभियान में हिज्बुल मुजाहिद्दीन के टॉप कमांडर और ए प्लस प्लस कैटिगरीआतंकी डॉ. सैफुल्लाह को ढेर कर दिया।

2. फ्रांस पर आतंकी हमले को जायज बताने वाले मशहूर शायर मुनव्वर राणा पर केस दर्ज किया।
4. एनजीटी ने प्रदूषण के मामले में चंडीगढ़ सहित 18 राज्यों को नोटिस थमा दिया।

  •  अभिनेता फराज खान (46) का निधन हो गया।
  •  चीन से तनाव के बीच स्वदेशी पिनाका गाइडेड रॉकेट लॉन्च सिस्टम के अपग्रेड संस्करण का सफल परीक्षण किया।

5. हरियाणा विधानसभा ने प्राइवेट सेक्टर में 75% नौकरियां हरियाणा के मूल निवासियों के लिए आरक्षित करने का प्रस्ताव पास किया।
6. हरियाणा विधानसभा में काम न करने वाले सरपंचों को हटाने के लिए राइट टू रिकॉल बिल और पंचायतों में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण संबंधी बिल पास हुआ।

  •  सोनीपत और पानीपत में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत हो गई।

7. अमेरिकी राष्टÑपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन ने रिपब्लिकन पार्टी के प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रंप को हरा दिया।

  •  यशवर्धन कुमार सिन्हा ने मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में शपथ ली।

9. एनजीटी ने राष्टÑीय राजधानी क्षेत्र में 30 नवंबर तक पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाया।

  •  ड्रग्स केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने अर्जुन रामपाल के घर छापा मारा।

10. बिहार चुनाव में एक बार फिर जदयू-भाजपा गठबंधन ने जीत दर्ज की।

  •  हरियाणा के बरोदा विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी इन्दुराज नरवाल ने भाजपा के योगेश्वर दत्त को 10566 वोटों के अंतर से हराया।

12. नौसेना ने पनडुब्बी ‘वजीर’ का दक्षिण मुंबई स्थित मझगांव गोदी में जलावतरण किया।

  •  अभिनेता आसिफ बसरा ने हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला मैक्लोडगंज में एक कैफे के पास खुदकुशी कर ली।

13. पाकिस्तान सेना की फायरिंग में बीएसएफ और सेना के पांच जवान शहीद हो गए और 6 नागरिकों की मौत हो गई। जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना ने 11 पाकिस्तानी सेना के तीन कमांडो और सैनिक ढेर कर दिए।
15. चौ. बंसीलाल को रिकॉर्ड मतों से हराने वाली हरियाणा की वरिष्ठ नेत्री और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल चंद्रावती (92) का निधन हो गया।

  •  प्रसिद्ध बंगाली फिल्म अभिनेता सौमित्र चटर्जी (85) का निधन हो गया।

16. नीतीश कुमार ने सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

  •  हरियाणा के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश (72) का निधन हो गया।

17. रेवाड़ी के दो स्कूलों में 28 बच्चे कोरोना संक्रमित मिले।

  •  दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दो जैश ए मोहम्मद के दो आतंकी गिरफ्तार किए।

18. प्रवर्तन निदेशालय ने मृत गैंगस्टर इकबाल मिर्ची की मुंबई स्थित 500 करोड़ रुपये की संपत्ति को कुर्क कर लिया।

  •  गायों के संरक्षण और संवर्धन के लिए मध्य प्रदेश में देश की पहली गौ-कैबिनेट बनी।
  •  भाजपा की वरिष्ठ नेत्री एवं गोवा की पूर्व उपराज्यपाल मृदुला सिन्हा (77) का निधन हो गया।

19. जम्मू-कश्मीर में चावल के ट्रक में सवार जैश-ए-मोहम्मद के चार आतंकियों को मार गिराया।

  •  पाकिस्तानी आतंकवाद रोधी अदालत ने मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड एवं जमात उद दावा के सरगना हाफिज सईद को दो और केसों में 10 साल की सजा सुनाई।
  •  भाजपा के वरिष्ठ नेता और नगर निगम के तीन बार पार्षद रहे हरीश शर्मा ने नहर में कूद कर खुदकुशी कर ली। उन्हें बचाने के लिए कूदा उनका दोस्त भी डूब गया।

20. स्कॉटलैंड के लेखक डगलस स्टुअर्ट को उनके पहले उपन्यास ‘शग्गी बैन’ के लिए 2020 का बुकर पुरस्कार दिया गया।

  •  नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक गिरीश चंद्र मुर्मू इंटर पार्लियामेंट्री यूनियन जेनेवा के एक्सटर्नल आॅडिटर नियुक्त हुए।

21. ड्रग्स केस को लेकर कॉमेडियन भारती सिंह और उसके पति हर्ष को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने गिरफ्तार कर लिया।
22. जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में अंतरराष्टÑीय सीमा के नजदीक बीएसएफ ने 150 मीटर लंबी भूमिगत सुरंग का पता लगाया।
23. असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरूण गोगोई (86) का निधन हो गया।

  •  सीबीआई ने सारदा घोटाले में फरार चल रहा एंजल एग्रोटेक ग्रुप के प्रबंध निदेशक नजबुल्ला को गिरफ्तार किया।
  •  भाजपा नेता और पूर्व पार्षद हरीश शर्मा मौत मामले में थाना मॉडल टाउन पुलिस ने पानीपत पुलिस अधीक्षक मनीषा चौधरी, सब इंस्पेक्टर बलजीत सिंह, एएसआई महावीर सहित पांच लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया।
  •  डेनियल मेदवेदेव ने डोमिनिक थीएम को हराकर एटीपी फाइनल्स टेनिस टूर्नामेंट जीता।
  •  अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर डिएगो माराडोना (60) का निधन हो गया।
  •  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल (71) का निधन हो गया।
  •  केन्द्र सरकार ने संकट में फंसे लक्ष्मी विलास बैंक के डीबीएस बैंक इंडिया लिमिटेड में विलय को मंजूरी दे दी।
  •  आॅस्कर के लिए भारत की तरफ से जलीकट्Þटू फिल्म भेजी गई।

26. कृषि बिलों के खिलाफ दिल्ली कूच कर रहे किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने अंबाला में सादोपुर बॉर्डर पर पानी की बौछारे छोड़ी, लाठीचार्ज किया, आँसू गैस के गोले छोड़े। लेकिन किसान बैरीकेडिंग के नदी में फैंक कर आगे बढ़ गए।
27. तमाम बाधाओं को पार करते हुए किसान देश की राजधानी दिल्ली के सिंघू बॉर्डर पर पहुंचे और धरना लगाकर बैठ गए।
29. छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों द्वारा आईडी विस्फोट में असिस्टेंट कमांडेंट नितिन भालेराव शहीद हो गए।
30. कुष्ठ रोगियों के लिए आनंदवन संस्था चलाने वाले डॉ. बाबा आमटे की पोती डॉ. शीतल आमटे ने खुदकुशी कर ली।

Godbye2020

दिसंबर

1. दादरी से निर्दलीय विधायक सोमबीर सांगवान ने हरियाणा की भाजपा सरकार से समर्थन वापिस ले लिया।

  •  गुजरात के भाजपा के राज्यसभा सांसद अभय भारद्वाज का निधन हो गया।
  •  अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने शिवसेना का दामन थामा।
  •  बहुचर्चित मानेसर जमीन घोटाले में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राजीव अरोड़ा, डीआर ढींगरा, सुरजीत सिंह, धारय सिंह और कुलवंत लांबा को भी आरोपी बनाया गया।

2. कैनबरा में टीम इंडिया ने वनडे मैच जीता। लेकिन सीरिज 2-1 से आस्ट्रेलिया ने जीती।
3. एमडीएच मसाले के मालिक महाशय धर्मपाल गुलाटी (98) का निधन हो गया।

  •  कृषि कानूनों के विरोध में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने पद्म विभूषण अवार्ड लौटाया।
  •  किसानों और सरकार के बीच चौथे दौर की वार्ता भी विफल रही।

4. भारतीय वायुसेना ने आंध्र प्रदेश के सूर्य लंका एयरफोर्स स्टेशन पर एक साथ 10 आकाश मिसाइलों का सफल परीक्षण किया।
7. पूर्वी दिल्ली के शकरपुर इलाके से दिल्ली पुलिस ने पांच आतंकियों को गिरफ्तार किया।

  •  हरियाणा में गैर मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों को 2020-21 के लिए अस्थायी मान्यता दी गई।
  •  पीओके से भूलवश कश्मीर पहुंची दो लड़कियों को वापिस भेजा गया।
  •  कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. संजीव शर्मा को विश्वविद्यालय का कुलसचिव नियुक्त किया गया।

8. कृषि कानूनों को लेकर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ किसानों की वार्ता में भी कोई हल नहीं निकला।

  •  सिडनी में भारत ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरिज 2-1 से जीती।
  •  चीन और नेपाल ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई में लगभग एक मीटर के इजाफे का ऐलान किया।

10. देश के टॉप बिजनेसमैन मुकेश अंबानी दादा बने। उनके बेटे आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका ने बेटे को जन्म दिया।
11. नवनिर्वाचित अमेरिकी राष्टÑपति जो बाइडन और उप राष्टÑपति कमला हैरिस को टाइम पत्रिका ने पर्सन आॅफ द ईयर चुना।

  •  केन्द्र सरकार ने प. बंगाल के मुख्य सचिव और पुलिस प्रमुख को तलब किया।

12. अभिनेत्री आर्या बनर्जी कलकता स्थित अपने घर में मृत मिली।

 हरियाणा विजीलेंस टीम ने नगर निगम यमुनानगर के चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर अनिल नैन और उसके दोस्त को दो लाख की घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

13. कृषि कानूनों की खिलाफत करते हुए किसानों ने हरियाण और पंजाब के टोल प्लाजा को टोल फ्री किया।

  •  कृषि कानूनों के विरोध एवं किसानों के समर्थन में पंजाब के डीआईजी (जेल) लखमिंदर सिंह जाखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
  •  भाजपा के राष्टÑीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा कोरोना पॉजीटिव मिले।

14. अमेरिका में अश्वेत नर्स सैंड्रा लिंडसे को न्यूयॉर्क के न्यू हाइड पार्क के लॉन्ग आइसलैंड मेडिकल सैंटर में कोरोना की पहली वैक्सीन दी गई।

  •  हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय बाल-बाल बचे।

15. हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज कोरोना संक्रमण के चलते हालत बिगड़ने पर मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किए गए।

  •  ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने गणतंत्र दिवस पर मुख्यतिथि के रूप में निमंत्रण स्वीकार किया।

16. नानकसर गुरुद्वारा सिंघड़ा के बाबा राम सिंह ने किसानों की दशा से दु:खी होकर खुद को गोली मार ली।

  •  पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के करीबी विधायक शुभेंदु अधिकारी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

17. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने श्रीहरिकोटा के सतीश धवन सेंटर से कम्युनिकेशन सेटेलाइन सीएमएस-01 लॉन्च किया।

  •  किसान आंदोलन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को कृषि कानूनों को समाधान होने होल्ड पर रखने का सुझाव दिया और प्रदर्शनकारी किसानों से अहिंसक प्रदर्शन करते हुए विरोध का तरीका बदलने के लिए कहा।
  •  भारत और बांग्लादेश के प्रधानमंत्रियों ने वर्चुअल समिट में चिल्हटी-हल्दीबाड़ी रेल लिंक का उद्घाटन किया।
  •  बेलग्रेड में अंशु मलिक (57 किग्रा.)ने रजत पदक जीता।

18. सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए राइट-टू-हैल्थ को मौलिक अधिकार करार दिया।
19. सुप्रीम कोर्ट ने जातिगत आरक्षण के मामले में कहा, ‘‘कोटा पॉलिसी का मतलब योग्यता को नकारना नहीं है। इसका मकसद मेधावी उम्मीदवारों को नौकरी से अवसरों से वंचित करना नहीं है, भले ही वे आरक्षित श्रेणी से संबंध रखते हों।’’

  •  बॉक्सर अमित पंघाल ने गोल्ड मेडल जीता।

20. किसान आंदोलन के दौरान अपने प्राणों की आहूति देने वाले किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

  •  कैथल की महिला बॉक्सर मनीषा मौन (57 किग्रा.) और पंजाब की सिमरनजीत कौर (60 किग्रा.) ने जर्मनी के कोलोन मुक्केबाजी विश्व कप में स्वर्ण पदक जीते।

21. ब्रिटेन में कोरोना का नया वैरीएंट मिलने से पूरी दुनिया में हड़कंप मच गया।

  •  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोती लाल वोरा (93) का निधन हो गया।
  •  दिल्ली न्यायिक सेवा परीक्षा में जीन्द के यशदीप चहल ने पहला स्थान प्राप्त किया।

22. अमेरिका ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सर्वोच्च सम्मान लीजन आॅफ मेरिट से नवाजा।

  •  भारतीय क्रिकेट युजवेन्द्र चहल धनश्री वर्मा के साथ विवाह बंधन में बंधे।

23. हरियाणा सरकार ने कैबिनेट की बैठक में गांवों में बिजली पर 2 फीसदी टैक्स लगाने, ग्रुप सी के लिए सिर्फ एक परीक्षा सहित कई एजेंडों को मंजूरी दी।

यह भी पढ़े – अलविदा 2020 : जानें, जनवरी, फरवरी 2020 की प्रमुख घटनाक्रम

यह भी पढ़े – अलविदा 2020 : अलविदा 2020: जाने, मार्च अप्रैल 2020 की प्रमुख घटनाक्रम

यह भी पढ़े – अलविदा 2020 : जाने, मई, जून 2020 की प्रमुख घटनाक्रम

यह भी पढ़े – अलविदा 2020 : जाने, जुलाई अगस्त की प्रमुख घटनाएं

यह भी पढ़े – अलविदा 2020: जाने, सितंबर और अक्तुबर की प्रमुख घटनाएं

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।