अलविदा 2020 : जाने, जुलाई अगस्त की प्रमुख घटनाएं

Goodbye-2020-july-august

जुलाई

1. हुड्डा सरकार में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन नंदलाल पुनिया व अन्य सदस्यों के खिलाफ पीटीआई भर्ती घोटाले की आशंका के चलते विजीलेंस ब्यूरो ने केस दर्ज किया।

  •  नारनौल में जन्मी और हिसार में पली बढ़ी डॉ. एस. अनुकृति को विश्व बैंक में अर्थशास्त्री के रूप में नियुक्ति मिली।
  •  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को 35 लोधी एस्टेट स्थित सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस मिला।

2. चीन से बढ़े तनाव के बीच भारत ने रूस के साथ 12 सुखोई-30एमकेआई और 21 मिग-29 विमान खरीदने सहित 38900 करोड़ के रक्षा सौदे को रक्षा मंत्रालय ने मंजूरी दी।

  •  प्रदेश सरकार हरियाणा में ग्रुप ‘सी’ की भर्तियों के लिए एचटेट की तरह बनाने का प्रस्ताव लेकर आई।
  •  एनआईए की कमान संभाल रहे वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आलोक मित्तल को हरियाणा सीआईडी विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई।
  •  हरियाणा सरकार ने नशों और ड्रग पर काबू पाने के लिए आईपीएस अधिकारी श्रीकांत जाधव के नेतृत्व में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का गठन किया।

3. उत्तर प्रदेश के कानपुर में हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को पकड़ने गई पुलिस टीम पर बदमाशों की फायरिंग और हमले में डीएसपी सहित आठ जवान शहीद हुए।

  •  नृत्य निर्देश एवं मशहूर कोरियाग्राफर सरोज खान (71) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

4. इस्कॉन की सर्वोच्च संचालन समिति के गवर्निंग बॉडी के कमिश्नर एवं प्रमुख स्वामी भक्तिचारू का कोरोना के चलते अमेरिका के फ्लोरिडा में निधन हो गया।

  •  रोहतक के छोटूराम चौक स्थित टाटा तनिष्क ज्वेलर्स शोरूम में करीब सवा करोड़ के जेवर गायब हो गए।

5. रूस को पीछे छोड़कर भारत 6,97,836 कोरोना मरीजों के साथ तीसरा सर्वाधिक संक्रमित देश बना।

  •  हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों को बढ़ावा देने के लिए

6.वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से 98 पार्क सह व्यायामशालाओं का उद्घाटन किया।

  •  सरकार ने सिख फॉर जस्टिस से संबंधित 40 वेबसाइटों को प्रतिबंधित किया।

7. हरियाणा में गड़रिया समाज को एससी वर्ग का दर्जा मिला।

 तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) एम्बेसी का 30 किलो सोने से भरा बैग पकड़ा।

8. कोरोना वायरस को लेकर चीन से तल्खी के बाद अमेरिका विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) से अलग हो गया।

  •  केन्द्र सरकार ने गांधी परिवार से जुड़े राजीव गांधी फाउंडेशन, राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट और इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट की वित्तीय गड़बड़ी के आरोप में जांच के आदेश दिए।
  •  भारतीय सेना ने फेसबुक-इंस्टाग्राम समेत 89 एप बैन किए।

9. प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉड्रिंग मामले में यस बैंक के को-फाउंडर राणा कपूर की 2203 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की।
10. मध्यप्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे संचेड़ी थाना क्षेत्र में गाड़ी पलटने के बाद पुलिस मुठभेड़ में मारा गया।

  •  अमेरिकी एविएशन कंपनी बोइंग ने भारतीय वायुसेना को 22 अपाचे और 15 चिनूक हेलीकॉप्टर सौंपे।

11. फिल्म अभिनेता पिता-पुत्र अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन कोरोना संक्रमित मिले।
12. उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बगावती रूख से संकट में आई राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार।
13. पश्चिम बंगाल के हेमताबाद सीट से भाजपा विधायक देबेन्द्र नाथरे का शव फंदे पर लटका मिला।
14. बगावती तेवरों के चलते कांग्रेस ने राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित तीन मंत्रियों को बर्खास्त कर दिया।
16. भू-रिकॉर्ड को डिजीटल करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य बना।
17. पीजीआईएमएस रोहतक में कोरोना वैक्सीन के पहले चरण का ट्रायल तीन स्वस्थ युवाओं पर हुआ।

  •  रोशनी नाडर एचसीएल टेक की चेयरपर्सन बनीं।

18. फर्जी एवं भ्रामक विज्ञापनों के खिलाफ सरकार नया उपभोक्ता संरक्षण कानून 2019 लाई, जिसमें सात साल की सजा और 10 लाख रुपये जुर्माने का प्रावधान किया गया है।
19. ओमप्रकाश धनखड़ हरियाणा भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष चुने गए।

  •  भ्रष्टाचार के आरोप में भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) में प्रमुख निदेशक सुब्रमण्यम को बर्खास्त कर दिया गया।

21. मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन (85) का लखनऊ के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया।

  •  सोना 50,241 रुपये प्रति 10 ग्राम के साथ नौ साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा।

22. राजस्थान के राजा मानसिंह मुठभेड़ केस में कोर्ट ने 35 साल बाद डीएसपी सहित 11 पुलिस वालों को उम्रकैद की सजा सुनाई।

  •  कोविड-19 दौरान बेहतरीन सेवाओं के लिए भारतीय मूल की नर्स कला नारायणसामी को सिंगापुर में राष्टÑपति पुरस्कार से नवाजा गया।
  •  बच्ची का अपहरण कर जिस्म फरोशी कराने वाली सोनू पंजाबन को अदालत ने 24 साल कैद और उसके सहयोगी संदी बेदवाल को 20 साल कैद की सजा सुनाई।

23. सेना में महिलाओं को स्थायी कमिशन देने के लिए केन्द्र सरकार ने अधिसूचना जारी की।
24. जीन्द में सफीदों क्षेत्र के डिडवाडा गांव में एक कलयुगी पिता ने अपने पाँच बच्चों की हत्या का गुनाह कबूला।
25. नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने इंडियन आॅयल की पानीपत स्थित रिफाइनरी को प्रदूषण और सेहत को नुक्सान पहुंचाने का दोषी मानते हुए 25 करोड़ रुपये जुर्माना लगाया।
26. देश का सबसे शक्तिशाली मालवाहक इंजन डब्ल्यूएजी-12 बी दिल्ली मंडल के पातली स्टेशन से जयपुर मंडल के रेवाड़ी स्टेशन पर पहुंचा।
28. सुशांत खुदकुशी केस में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पटना में एफआईआर दर्ज हुई।

  •  मशहूर अभिनेत्री कुमकुम (86) का निधन हो गया।

29. फ्रांस के बारदु शहर स्थित मेरिगनेक एयरबेस से 7000 किमी. की दूरी तय करके वायुसेना की 17वीं गोल्डन एरो स्क्वॉड्रन के कमांडिंग अफसर और शौर्य चक्र विजेता ग्रुप कैप्टन हरकीरत सिंह और उनकी टीम ने पाँच रफाल लड़ाकू विमानों को अंबाला एयरबेस पर लैंड करवाया।

  •  केन्द्रीय कैबिनेट ने नई शिक्षा नीत को मंजूरी दी, जिसके तहत डिग्री कोर्स को 3 से बढ़ाकर 4 साल करने का निर्णय लिया गया।

30. राष्टÑमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता पहलवान बबीता फोगाट और वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (डब्ल्यूडब्लयूई) कविता दलाल को हरियाणा सरकार ने खेल विभाग में डिप्टी डायरेक्टर नियुक्त किया।

  •  रक्षा सौदे में भ्रष्टाचार के मामले में समता पार्टी की पूर्व अध्यक्ष जया जेटली को सीबीआई की विशेष अदालत ने चार साल की सजा सुनाई। इसके ढाई घंटे बाद ही हाइकोर्ट ने इस सजा पर रोक लगा दी।

Goodbye-2020-july-august-22

अगस्त

1.समाजवादी पार्टी के पूर्व नेत और यूपी से राज्यसभा सांसद अमर सिंह (64) का निधन हो गया।

 सोशल मीडिया पर जेल को उड़ाने, और पुलिस कर्मियों की हत्या की धमकी देने के आरोप में भोंडसी जेल के उपाध्यक्ष रहे धर्मबीर चौटाला के बेटे रवि चौटाला को गिरफ्तार किया।

 पंजाब में शराब से 86 लोगों की मौत के बाद 2 डीएसपी, 4 एसएचओ और 7 आबकारी अधिकारियों को निलंबित किया गया।

2. केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोरोना संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती हुए।

  •  कोरोना की चपेट में आने से उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री कमला रानी का निधन हो गया।

5. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राम मंदिर निर्माण के लिए 31 साल पुरानी 9 शिलाओं की नींव रखी।

7. गुजरात में अहमदाबाद के नवरंगपुरा में कोविड अस्पताल के आईसीयू में आग लगने से 8 लोगों की मौत हो गई।

  •  शासित जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपराज्यपाल जीसी मुर्मू कैग नियुक्त किए गए।
  •  भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री मनोज सिन्हा को जम्मू-कश्मीर का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया।
  •  ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ सीरियल से प्रसिद्ध हुए टेलीविजन अभिनेता समीर शर्मा और भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री एवं टीवी कलाकार अनुपमा पाठक ने खुदकुशी कर ली।

7. दुबई से केरल आ रहा एयर इंडिया का विमान कोझीकोड इंटरनेशनल हवाई अड्डे पर लैंडिंग के दौरान क्रैश होने से पायलटों सहित 16 लोगों की मौत हो गई।
9. आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा के कोविड अस्पताल में आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गई।

  •  केन्द्र सरकार ने रक्षा क्षेत्र के 101 उपकरणों के आयात पर प्रतिबंध लगाया।
  •  जोधपुर में पाकिस्तानी हिन्दू शरणार्थी परिवार के 11 सदस्य खेत में मृत पाए गए।

10. एयर मार्शल गुरचरण सिंह बेदी को पूर्वी वायु कमान के सीनियर एयर स्टाफ आॅफिसर नियुक्त किया गया।

  •  इजरायल की गहने बनाने वाली कंपनी ने दुनिया का सबसे महंगा मास्क बनाया, जिसकी कीमत 15 लाख डॉलर थी।

18 कैरेट सोने से बने मास्क में 3600 काले-सफेद हीरे और एन-99 फिल्टर लगे थे।

11. मशहूर शायर राहत इंदौरी (70) इस दुनिया को अलविदा कह गए।

  •  सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐतिहासिक फैसले में कहा कि पिता की संपत्ति में बेटियों का बेटों के बराबर हक, थोड़ा सा भी कम नहीं।

12. आपत्तिजनक फेसबुक पोस्ट के बाद बैंगलुरू में हिंसा भड़कने पर तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 300 गाड़ियां फूंक दी गई।

  •  कांग्रेस के राष्टÑीय प्रवक्ता राजीव त्यागी का निधन हो गया।

13. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी (2268 दिन) को पछाड़ते हुए पीएम नरेन्द्र मोदी सबसे ज्यादा लंबे समय तक सत्ता में रहने वाले गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री बने।
14. सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों की बैंच ने ट्वीट्स को लेकर प्रसिद्ध वकील प्रशांत भूषण को अवमानना का दोषी करार दिया।
15. भारतीय क्रिकेट टीम के सफलतम कप्तानों में शुमार रहे महेन्द्र सिंह धोनी व बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना ने क्रिकेट से सन्यास का ऐलान किया।
16. कोरोना के चलते पूर्व क्रिकेटर एवं उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री चेतन चौहान का कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया।

  •  फैक्ट्री मालिक से 9 लाख रुपये लेने के आरोप में सीबीआई ने जीएसटी अधिकारी को रोहतक में गिरफ्तार किया।

17. जाने-माने शास्त्रीय गायक पंडित जसराज (90) का निधन हो गया।

  •  मशहूर निर्माता-निर्देशक और अभिनेता निशिकांत कामत इस दुनिया को अलविदा कह गए।

18. महिला पहलवान विनेश फोगाट, महिला हॉकी कप्तान रानी रामपाल, क्रिकेटर रोहित शर्मा, स्टार पैडलर मनिका बत्रा और पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मरियप्पन थांगावेलु को खेल रत्न पुरस्कारों की सिफारिश की।
19. केन्द्रीय कैबिनेट ने सरकारी नौकरियों के लिए साझा पात्रता परीक्षा आयोजित करने के लिए राष्टÑीय भर्ती एजेंसी गठन सहित कई प्रस्तावों को मंजूरी दी।

  •  मूसलाधार बारिश के चलते गुरुग्राम शहर पानी-पानी हो गया।
  •  जीन्द में ज्वेलर्स के यहा छापा मारने पहुंची दो फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी पुलिस की गिरफ्त में आई।

22. पंचकूला के एक घर में घुसकर माँ-बेटी से मारपीट के आरोप में पुलिस ने हरियाणा होमगार्ड के आईजी हेमन्त कल्सन को गिरफ्तार कर लिया।

  •  बीएसएफ ने सीमा पर पाँच आतंकियों को ढेर कर दिया और उनसे भारी मात्रा में हथियार और मादक पदार्थ मिले।
  •  अंतरराष्टÑीय पर्वतारोही अनिता कुंडू को तेनजिंग नोर्गे अवार्ड देने की घोषणा हुई।

24. बायर्न म्यूनिख ने चैंपियंस लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में पेरिस सेंट जर्मेन को 1-0 से हराकर छठी बार यूरोपीय कप का खिताब जीता।

  •  अमेरिका के डस्टिन जॉनसन ने नार्दर्न ट्रस्ट पीजीए गोल्फ टूर्नामेंट का खिताब जीता।

27. केन्द्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर कोरोना संक्रमित हुए।
29. हरियाणा के बिजली मंत्री रणजीत चौटाला कोरोना की चपेट में आए।

  •  बीएसएफ को सीमा पर सांबा सेक्टर में 450 फीट लंबी सुरंग मिली।

30. केन्द्र सरकार ने भ्रष्ट और अयोग्य सरकारी कर्मचारियों की पहचान करने के निर्देश दिए।
31. पूर्व राष्टÑपति एवं देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत से नवाजे गए प्रणब मुखर्जी (84) दुनिया को अलविदा कह गए।

  •  लद्दाख में भारतीय सेना ने पैंगोंग इलाके से चीनी सैनिकों को खदेड़ कर भगाया।

संकलन: जसविंद्र इन्सां, डिजाईनिंग: रोहित सैनी

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।