दीपिका के लिए महाभारत सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

छपाक के प्रमोशंस में व्यस्त

मुंबई (एजेंसी)। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का कहना है कि महाभारत उनकी अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है। दीपिका पादुकोण माइथोलॉजिकल स्टोरी बेस्ड महाभारत में काम करने वाली हैं। इस फिल्म में दीपिका, द्रौपदी के किरदार में नजर आएंगी। दीपिका ने अपनी आने वाली फिल्म महाभारत को लेकर बात की है। उन्होंने कहा, ‘मैं फिल्म बनाने के लिए घोषणा करने में विश्वास नहीं रखती। मैंने इस प्रोजेक्ट को काफी सोच-समझकर लिया है। मैं छपाक के प्रमोशंस में व्यस्त थी। इसलिए इस फिल्म के लिए बैठकर चर्चा करने का वक्त नहीं था। हमें अभी कास्ट और क्रू भी फाइनल करने हैं।

महाभारत में दीपिका दूसरी बार बतौर प्रोड्यूसर भी काम करेंगी। इस फिल्म को दीपिका, मधु मंटेना के साथ मिलकर प्रोड्यूस करेंगी। Deepika Padukone ने कहा, ‘महाभारत को बनाना दूसरी फिल्मों की तरह नहीं है। प्रोडक्शन स्केल से लेकर बजट और कॉस्ट्यूम्स तक, इसमें पांच गुना ज्यादा मेहनत लगेगी। मैं कम समय में इसे नहीं कर सकती। ये मेरी अब तक का सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है।

  • माइथोलॉजिकल स्टोरी बेस्ड होगी फिल्म महाभारत
  • द्रौपदी का किरदार निभाएंगी दीपिका पादुकोण
  • दूसरी बार बतौर प्रोड्यूसर भी करेंगी काम
  • दूसरी फिल्मों से पाँच गुना ज्यादा लगेगी मेहनत

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

 

 

About The Author