हमसे जुड़े

Follow us

33.3 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home रंगमंच डांस दीवाने-3...

    डांस दीवाने-3 में बतौर जज शामिल होंगी माधुरी दीक्षित

    मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री और डांसिंग क्वीन माधुरी दीक्षित डांस दीवाने-3 में बतौर जज शामिल होगी। कलर्स टीवी का सुपरहिट रिएलिटी शो डांस दीवाने-3 जल्द दस्तक देने को तैयार है। कोरोना के बीच शो को कैसे शुरू किया जाए इसके लिए मेकर्स ने पूरी तैयारी कर ली है।माधुरी शो में बतौर जज शामिल होंगी। उनके साथ शशांक खेतान और तुषार कालिया भी नजर आने वाले हैं। बताया जा रहा है कि माधुरी दीक्षित जल्द ही वर्चुअल ऑडिशन लेना शुरू कर देंगी।

    कुछ दिनों पहले ही माधुरी दीक्षित ने एक प्रोमो की शूटिंग की है, जिसमें वो कंटेस्टेंट्स से वायाकॉम 18 के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ऑडिशन वीडियो शेयर करने के लिए कह रही हैं। इन वीडियोज को टीवी पर ऑन एयर किया जाएगा। माधुरी दीक्षित ने बताया कि इस कठिन समय में भी डांस के जज्बे को याद रखना है क्योंकि डांस एक्सप्रेशन का खेल है। मुझे बहुत खुशी हो रही है कि इस कठिन समय में भी हम डांस दीवाने का नया सीजन लेकर आ रहे हैं।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।