मोदी ने विपक्ष को आतंकवाद पर घेरा, बिहार में महागठबंधन की सीटें तय

Lok Sabha, Election

नई दिल्ली  (एजेंसी)। Lok Sabha Election 2019 से पहले बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस का दामन थामा तो पार्टी ने उन्हें मुंबई नार्थ से अपना उम्मीदवार बना दिया। बिहार में महागठबंधन की किचकिच भी अब थम गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर विपक्ष पर हमला किया है। ओडिशा के कोरापुट में जनसभा को सम्बोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आप सभी जनता जर्नादन का आशीर्वाद लेने के लिए आपका ये चौकीदार आपके बीच आया है। 2014 में जब उड़ीसा आया था तो कहा था पूरी ईमानदारी से, पूरी निष्ठा से आपकी सेवा करने में, मैं कोई कसर नहीं छोडूंगा, आपके प्रधानसेवक के तौर पर आपकी सेवा में मैंने कोई कसर नहीं छोड़ी है। यह भी पढ़ें…

महागठबंधन का घमासान खत्म, पाटलिपुत्र से मीसा भारती उम्मीदवार

महागठबंधन में काफी दिनों से जारी घमासान आखिरकार खत्म हो गया। राजद नेता तेजस्वी यादव ने महागठबंधन के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। हालांकि, उन्होंने कांग्रेस की कुछ सीटों और रालोसपा के उम्मीदवारों की घोषणा बाद में करने की बात कही है। पाटलिपुत्र से तेजस्वी की बहन मीसा भारती को टिकट दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

अयोध्या दौरे पर प्रियंका गांधी वाड्रा

कांग्रेस महासचिव और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा पूर्वी उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। इसके तहत उन्होंने बुधवार को अमेठी और गुरुवार को रायबरेली का दौरा किया था। इसी यात्रा के तहत वह शुक्रवार को अयोध्या में हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा हनुमानगढ़ी में दर्शन और पूजा के बाद जनता के बीच कांग्रेस के पक्ष में वोट मांगने जाएंगी। पढ़ें पूरी खबर…

कांग्रेस ने उर्मिला मातोंडकर को बनाया उत्तरी मुंबई से उम्मीदवार

बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने हाल ही में कांग्रेस का दामन थामा है। कांग्रेस से जुड़ने का उन्हें फायद भी हुआ और पार्टी ने उन्हें Lok Sabha Election 2019 में अपना प्रत्याशी बनाया है। उर्मिला उत्तरी मुंबई से कांग्रेस उम्मीदवार होंगी। 27 फरवरी को ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात के बाद उर्मिला ने पार्टी की सदस्यता ली थी। पढ़ें पूरी खबर…

कांग्रेस ने जारी की एक और लिस्‍ट, सासाराम से मीरा कुमार
Lok Sabha Election 2019 के लिए कांग्रेस ने एक और लिस्‍ट जारी कर दी है। कांग्रेस की इस नई लिस्‍ट में 7 उम्‍मीदवार ओडिशा, 4 बिहार और एक उम्‍मीदवार उत्‍तर प्रदेश से है। इस लिस्‍ट में लोकसभा की पूर्व स्‍पीकर मीरा कुमार का भी नाम है, जिन्‍हें बिहार के सासाराम से उम्‍मीवार चुना गया है। पढ़ें पूरी खबर…

हरियाणा की धरती पर राहुल गांधी

Lok Sabha Election 2019 के तहत अपनी पार्टी के लिए प्रचार करने के वास्ते कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को हरियाणा दौरे पर रहेंगे। राहुल गांधी करनाल में होने वाली परिवर्तन यात्रा में शामिल होंगे। यही नहीं राज्य के कुरुक्षेत्र और यमुनानगर में भी शुक्रवार को उनके कार्यक्रम हैं।

दूसरे चरण के चुनाव में नाम वापस लेने का आज अंतिम दिन

Lok Sabha Election 2019 के तहत देश में 11 अप्रैल से 19 मई के बीच 7 चरणों में मतदान होना है। दूसरे चरण का मतदान 18 अप्रैल को होना है और इसके तहत आज यानि शुक्रवार 29 मार्च को नाम वापस लेने की अंतिम तारीख है। इस चरण के लिए 19 मार्च को नोटिफिकेशन जारी किया गया था। 26 मार्च को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख थी और 27 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच हुई थी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।