Chuna Benefits: नई दिल्ली (एजेंसी)। कहते हैं, चूना लगाना मतलब किसी को नुकसान पहुंचाना! लेकिन यहां पर चूना मतलब लाभदायक दूना यानि दोगुना चौगुना या 10 गुना भी कहें तो गलत नहीं होगा। यह चूना जब मुंह के रास्ते शरीर के अंदर प्रवेश करता है तो कई बीमारियों को फटका लगा देता है। ऐसा हमारी ‘दादी मां के नुस्खे’ में आपने देखा-सुना या पढ़ा होगा। नैचुरोपैथी भी और आयुर्वेद भी चूने के बारे में मार्गदर्शन करती है! Chuna Benefits
चूना कैल्शियम और ऑक्सीजन से बना एक केमिकल है। कैल्शियम ऑक्साइड यानी बिना बुझा हुआ चूना। कैल्शियम ऑक्साइड (सीएओ) को जब पानी मिलाया जाता है तो यह बुझा हुआ चूना (कैल्सियम हाइड्रॉक्साइड) बन जाता है। सरल भाषा में इसे लाइम वॉटर भी कहते हैं। रोजमर्रा की जिंदगी में चूना कई तरह से इस्तेमाल होता है। जी हां, ये वही चूना होता है जो पान के साथ खाया जाता है लेकिन इसको खाने का सही तरीका पता होना जरुरी है। पहले इसका सेवन सिर्फ स्वास्थ्य लाभ के लिए किया जाता था जोकि बहुत ही फायदेमंद होता है, वहीं यह हानिकारक भी होता है।
कोरोना मरीज तेजी से ठीक हो सकते हैं
मेरठ के आयुर्वेदिक प्रोफेसर का शोध पत्र अगस्त 2020 में अमेरिका की पत्रिका और जर्नल ऑफ नेचुरल एंड आयुर्वेदिक मेडिसिन में प्रकाशित किया गया। वो कोरोना का दौर था। इस शोध में बताया गया कि हल्दी और चूने को मिलाकर सेवन करने से कोरोना मरीज तेजी से ठीक हो सकते हैं। दोनों औषधियां शरीर से विषाक्त कणों को बाहर निकालने के साथ ही खून के थक्के बनने से भी रोकती हैं। वायरल लोड कम होता है। इसे शुगर, बीपी, गठिया और पेट की जटिल बीमारियों में भी कारगर माना जा रहा है। Lime Benefits
ये तो हुई शोध पत्र की बात लेकिन हमारे भारतीय घरों में ये रचा-बसा केमिकल है। बड़े बुजुर्ग कहते आए हैं कि गेहूं के दाने बराबर चूना अगर गन्ने के रस में मिलाकर पिलाया जाए तो पीलिया ठीक हो जाता है, इंफर्टिलिटी की समस्या से जूझ रहे दंपति के लिए भी ये किसी संजीवनी से कम नहीं। पुरुषों में स्पर्म काउंट बढ़ाता है तो महिलाओं के एग्स का भी ख्याल रखता है।
बच्चों की हाइट ग्रोथ में भी मददगार | Lime Benefits
आयुर्वेद के जानकार मानते हैं कि बच्चों की हाइट ग्रोथ में भी मददगार साबित होता है। लंबाई बढ़ती है अगर इसे रोज दही में मिलाकर खाया जाए। जिस तरह की हमारी जीवनशैली है उसमें कंप्यूटर पर निर्भरता बढ़ गई है। स्क्रीन टाइम बढ़ा है तो हमने स्पॉन्डेलाइटिस को भी दावत दे दी है। तो एक्सपर्ट्स की मानें तो रीढ़ की हड्डी में मौजूद मनके होते हैं, उसमें जो दूरी बढ़ जाती है, गैप आ जाता है, उसे ये चूना ठीक करता है। इस प्रकार चूना लगभग 70 बीमारियों में कारगर साबित होता है। Lime Benefits
चूना साउथ ईस्ट एशिया में मिलता है। इंडोनेशिया के द्वीपसमूह, पापुआ और उनके आसपास के इलाकों में बहुतायत में पाया जाता है। सफेद रंग के चूने के पाउडर का उपयोग पान में किया जाता है। यह शारीरिक और मानसिक विकारों को दूर करने सहित विभिन्न स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है।
इस तरह सफेद सा चूना सेहत के लिए बेमिसाल है। इसके फायदे जबरदस्त हैं। बस किसी विशेषज्ञ से जान-बूझकर, समझकर इसका प्रयोग करें। इसमें मुख्य रूप से कैल्शियम काबोर्नेट है जो कैल्शियम का एक बड़ा और सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है। इसका उपयोग गुलकंद, इलाइची या सुपारी संग पान में करना लाभकारी होता है।
अस्वीकरण: समाचार में दी गई जानकारी समाचार एजेंसी से ली गई है, सच कहूँ इसकी पुष्टि नहीं करता है। ज्यादा जानकारी के लिए किसी एक्सपर्ट या स्पेशलिस्ट डॉक्टर की सलाह ली जा सकती है। Chuna Benefits
Aadhaar Portal: आधार को लेकर आई बड़ी अपडेट! ऑथेंटिकेशन रिक्वेस्ट प्रोसेस होगा आसान!