35 घंटे बाद भी नहीं पकड़ा गया मारूति प्लांट में घुसा तेंदुआ

Leopard, Maruti Plant, Caught, Haryana

गुड़गांव। मारुति के मानेसर प्लांट में गुरुवार सुबह घुसा तेंदुआ 35 घंटे बाद दोपहर 1 बजे तक भी नहीं पकड़ा जा सका है। इंजन डिपार्टमेंट अभी भी बंद पड़ा है। बाकी यूनिट चल रही है। वाइल्ड लाइफ डिपार्टमेंट, वेटनरी डिपार्टमेंट व भारी पुलिस बल सर्च ऑपरेशन में जुटा रहा लेकिन तेंदुआ काबू में नहीं आया। अब तक कोई उपाय काम नहीं आया है। वहीं अब दिल्ली से भी टीम को बुलाया गया है। माना जा रहा है कि आज तेंदुए को दबोच लिया जाएगा।

सीसीटीवी में शुक्रवार सुबह 3.15 बजे दिखाई दिया तेंदुआ

कृष्ण कुमार ने बताया कि शुक्रवार को टीम ने जब सीसीटीवी देखा तो सुबह 3.15 दिखाई दिया। इसके बाद रेस्क्यू टीम ने अंदर का मुआयना किया, लेकिन मशीनों के पार्ट्स में छुपा हुआ है। कृष्ण ने बताया कि तेंदुआ घुसने से पहले शिकार कर चुका था, लेकिन अब उसे भूख जरूर लगी होगी। उन्होंने बताया कि वैसे चार दिन तक तेंदुआ भूखा भी रह सकता है।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।