आप नेता कंवर संधू के बेटे का निधन

जालंधर। आम आदमी पार्टी की मेनिफेस्टो कमेटी के चेयरमैन और खरड़ से उम्मीदवार कंवर संधू के बेटे करन संधू का बुधवार को निधन हो गया।

35 वर्षीय करन ने कार्डियक अरेस्ट के बाद पीजीआई में अंतिम सांस ली। करन अपने पीछे पत्नी को छोड़ गए हैं। करन कनाडा में रहते थे और दिसंबर-2016 में पंजाब आए थे। उन्हें 13 मार्च को वापस कनाडा लौटना था। करन के असामयिक निधन पर प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शोक जताया है।

साथ ही पीड़ित परिवार के प्रति अपनी हार्दिक सांत्वना व्यक्त की है। कैप्टन ने परमात्मा के समक्ष प्रार्थना करते हुए कहा कि वह पीड़ित परिवार को इस बड़े दुख को सहने के लिए हिम्मत बख्शे। वहीं, आपणा पंजाब पार्टी के प्रधान सुच्चा सिंह छोटेपुर ने भी करन के निधन पर शोक व्यक्त किया है।