हमसे जुड़े

Follow us

21.1 C
Chandigarh
Tuesday, April 7, 2026
More
    Home रंगमंच लता ने लोगों ...

    लता ने लोगों से सुरक्षा का ख्याल रखने की अपील की

    Lata Mangeshkar

    मुंबई (एजेंसी)। बॉलीवुड की स्वर कोकिला लता मंगेश्कर ने लोगों से सरकार की गाइडलाइन्स का ख्याल रखने की अपील की है। कोरोना संकट के समय इन दिनों लोगों को ये बताने की कोशिश की जा रही है कि जिस तरह से लॉकडाउन हटते ही वो सड़कों पर उतर आए हैं, वैसा ना करें। इसी क्रम में लता मंगेश्कर ने भी देश के लोगों से अपील करते हुए कहा कि वो सरकार की गाइडलाइंस को जरूर फॉलो करें। लता मंगेशकर ने एक ट्वीट करते हुए लिखा, ‘लॉकडाउन को अशंत: खोल दिया गया है। लेकिन मेरी आप सभी से एक प्रार्थना है, पूरी सुरक्षा का खयाल रखें। लॉकडाउन खुलने का बिल्कुल ये मतलब नहीं है कोरोना वायरस चला गया है। सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन्स का पूरा खयाल रखिए।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।