किसानों का दिल्ली घेरावः 150 किसानों पर मामला दर्ज

Kissan Delhi Agitation, Police, Registered, Case, Farmer

यमुनानगर/रादौर। दिल्ली घेराव के लिए जा रहे किसानों को शुक्रवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों में पुलिस ने हिरासत में लिया है। वहीं, यमुनानगर के रादौर में गुरुवार को जाम लगा रहे किसानों से झड़प के बाद पुलिस ने 150 किसानों पर हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार किए गए 35 किसानों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार किए गए भाकियू (चढ़ूनी गुट) के प्रदेश सचिव हरपाल सुढल व जिला प्रधान संजू गुंदियाना ने कहा कि पुलिस ने ही लाठीचार्ज किया और प्लास्टिक की गोलियां चलाईं, अब किसानों पर ही जानलेवा हमले की धारा लगा दी।

वहीं, रादौर थाना प्रभारी सतपाल का तर्क है कि किसानों ने पहले पथराव किया। किसी पुलिसवाले को ऐसी चोट नहीं आई, जिसमें किसी पुलिसकर्मी का खून निकला हो। लेकिन पथराव की चोट जानलेवा हो सकती थी।

एजेन्सी

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।