हमसे जुड़े

Follow us

25.1 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More

    बहरीन के किंग सलमान अल खलीफा ने लिया कोरोना का टीका

    Corona Vaccine

    दोहा। बहरीन के किंग हामद बिन इसा बिन सलमान अल खलीफा कोरोना वायरस(काेविड-29) का टीका लेने वाले देश के पहले नागरिक बन गये हैं। बहरीन न्यूज एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। रिपोर्ट के मुताबिक किंग सलमान अल खलीफा ने कोविड-19 के प्रसार को सीमित करने के लिए तय चिकित्सा दिशानिर्देशों और ऐहतियात के उपायों को लेकर देश की प्रतिबद्धता को व्यक्त किया है। बहरीन प्रशासन ने इस महीने की शुरुआत में अमेरिकी कंपनी फाइजर और इसकी जर्मन साझेदार बायोएनटैक द्वारा विकसित वैक्सीन के उपयोग को अनुमित दी थी। बहरीन में अब तक कोरोना संक्रमण के लगभग 90 हजार मामले सामने आये हैं जबकि करीब 350 मरीजों की जानें गयी है।

    यह भी पढ़े – पाकिस्तान ने जम्मू के राजौरी में किया संघर्ष विराम का उल्लघंन

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।