हमसे जुड़े

Follow us

24.4 C
Chandigarh
Thursday, March 12, 2026
More
    Home देश कन्हैया कुमार...

    कन्हैया कुमार मामले पर केजरीवाल का केंद्र पर हमला

    Kanhaiya Kumar case

    दिल्ली पुलिस ने 14 जनवरी को कन्हैया कुमार और 10 अन्य के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था| Kanhaiya Kumar case

    नई दिल्ली (एजेंसी)। जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar case) पर देशद्रोह के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए इशारों में उसे ही देशविरोधी करार दिया है।

    जेएनयू में देश विरोधी नारे लगाने के मामले में कन्हैया कुमार और अन्य पर देशद्रोह और अन्य धाराओं में आरोपपत्र दाखिल करने के लिए दिल्ली सरकार की अनुमति नहीं लिए जाने के मामले में दिल्ली के कानून मंत्री ने कानून सचिव को बिना विभाग की स्वीकृति के इस मामले से संबंधित फाइल गृह मंत्रालय को भेजने पर कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है।

    केजरीवाल ने गुरुवार को ट्वीट किया, ‘मुझे नहीं पता कन्हैया ने देशद्रोह किया है या नहीं , उसकी जांच कानून विभाग कर रहा है। उन्होंने मोदी सरकार पर दिल्ली के विकास कार्यों में अड़चने डालने का आरोप भी मढ़ा। मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर लिखा ह्ल उधर मोदी जी ने दिल्ली के बच्चों के स्कूल रोके ,अस्पताल रोके, सीसीटीवी कैमरे रोके,मोहल्ला क्लीनिक रोके, दिल्ली को ठप करने की पूरी कोशिश की, क्या ये देशद्रोह नहीं है। दिल्ली पुलिस ने 14 जनवरी को कन्हैया कुमार और 10 अन्य के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।