भाजपा ने हमेशा महिलाओं को आगे बढ़ाने का कार्य किया है, भाजपा की सुमन बहमनी के नेतृत्व में नगर निगम विकास के नए आयाम स्थापित करेगा – कंवरपाल गुर्जर

Yamunanagar News
Khizrabad News: भाजपा ने हमेशा महिलाओं को आगे बढ़ाने का कार्य किया है, भाजपा की सुमन बहमनी के नेतृत्व में नगर निगम विकास के नए आयाम स्थापित करेगा - कंवरपाल गुर्जर

खिजराबाद (सच कहूँ/राजेन्द्र कुमार)। Yamunanagar News: भाजपा ने अपने प्रचार में विरोधियों से बाजी जीती यमुनानगर जगाधरी नगर निगम चुनावों के अंतर्गत भाजपा की मेयर प्रत्याशी व भाजपा के सभी 21 वार्डो से भाजपा के पार्षद पद प्रत्याशीयों के समर्थन में जोरदार प्रचार करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने जगाधरी शहर के दुर्गा गार्डन, सेक्टर 17, सेक्टर 18, रूपनगर कॉलोनी, विष्णु गार्डन, सिविल लाइन, मानकपुर, जड़ौदी, बुडिया चौक, अग्रसेन चौक, शिवपुरी सोसायटी, इंदिरा कॉलोनी, श्रीनगर कॉलोनी, रक्षक विहार नाका, जय सिटी, ओमैक्स सिटी, झंडा चौक,

बुडिया, वार्ड नंबर 8, वार्ड नंबर 15 में कहा कि जगाधरी शहर से भाजपा की मेयर प्रत्याशी सुमन बहमनी सहित सभी भाजपा पार्षद प्रत्याशी भारी मतों से जीत रहे हैं, जनता का आशीर्वाद भाजपा के साथ है। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं का हमेशा से मान सम्मान करने का कार्य किया है, भाजपा ने महिलाओं को पार्टी व चुनावों में आरक्षण देकर आगे बढ़ाने का कार्य किया है। नगर निगम की मेयर बनने के पश्चात सुमन बहमनी के नेतृत्व में यमुनानगर जगाधरी नगर निगम विकास के नए आयाम स्थापित करेगा ऐसा उन्हें पूर्ण विश्वास है। भाजपा की मेयर पद प्रत्याशी सुमन बहमनी ने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र में किए गए सारे वादों को वह मेयर बनते ही प्राथमिकता के आधार पर पूरा करेगी। Yamunanagar News

भाजपा मेयर प्रत्याशी सुमन बहमनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रचार अभियान इस समय पूरे निगम क्षेत्र में पूरे जोर-जोर से चल रहा है, विरोधी कहीं भी दिखाई नहीं दे रहे हैं चारों तरफ भाजपा ही भाजपा का प्रचार दिखाई दे रहा है। विधायक घनश्याम दास अरोड़ा व भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि यमुनानगर जगाधरी शहर की जनता सोच विचार कर अपने वोट का राष्ट्रीय हित में भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने में इस्तेमाल करें ,भाजपा ने पढ़ी-लिखी ईमानदार शिक्षित जागरूक महिला सुमन बहमनी को अपना मेयर पद का प्रत्याशी बनाया है ताकि नगर निगम यमुनानगर का समुचित विकास हो सके।प्रदेश सरकार द्वारा हर क्षेत्र में हर वर्ग के हित में योजनाएं बनाई जा रही है तथा महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में भी विशेष रूप से कदम उठाए जा रहे हैं। Yamunanagar News

इस दौरान वार्ड नंबर 1 से रीना रस्तोगी, वार्ड नंबर 2 से अरुण कुमार, वार्ड नंबर 3 से जयंत स्वामी, वार्ड नंबर 4 से रुचि कामबोज, वार्ड नंबर 5 से भानु प्रताप, वार्ड नंबर 6 से अंकित गोयल, वार्ड नंबर 7 से प्रियंक शर्मा, वार्ड नंबर 8 से विभोर पहुजा, वार्ड नंबर 15 से मनु कृष्ण सिंगला, वार्ड नंबर 10 से किरण यादव,वार्ड नंबर 14 से संगीता सिंघल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। Yamunanagar News

यह भी पढ़ें:– किसानों की उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगा किसान केंद्र: कर्मण्य कृष्ण मित्तल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here