बिना देरी पूरी की जाए नौकरी भर्तियों की प्रक्रिया : राज्यपाल

Job recruitment sachkahoon

बंडारू दत्तात्रेय से मिले हरियाणा लोक सेवा आयोग के चेयरमैन आलोक वर्मा

चण्डीगढ़ (सच कहूँ ब्यूरो)। नौकरियों में चयन के मामलों में बिना किसी देरी के भर्ती प्रक्रिया पूरी करने से युवाओं का भर्ती प्रक्रिया में विश्वास बढ़ेगा। यह बात हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय बुधवार को राजभवन में उनसे मिलने आए हरियाणा लोक सेवा आयोग के चेयरमैन आलोक वर्मा से बातचीत करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि कोविड संक्रमण के बाद भर्ती प्रक्रिया को और अधिक गति देने की आवश्यकता है। प्रदेश के विभिन्न विभागों में ग्रुप ‘ए’ व ‘बी’ की खाली पदों को शीघ्र भरा जाने से प्रशासनिक व्यवस्था में और सुधार होगा और सुशासन प्रणाली को और अधिक बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि आयोग निरंतर सरकार के विभिन्न विभागों से संपर्क साध कर खाली पदों की जानकारी ले ताकि आयोग द्वारा समय रहते चयन की प्रक्रिया पूरी की जा सके। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया में संघ लोक सेवा आयोग व अन्य राज्यों के आयोगों की प्रक्रिया को जांच कर और अध्ययन कर भी काम करना चाहिए, जिससे चयन प्रक्रिया में और अधिक पारदर्शिता आएगी।

हरियाणा लोक सेवा आयोग के चेयरमैन आलोक वर्मा ने बताया कि सरकार के विभिन्न द्वारा ज्यों ही पदों की स्वीकृति से सम्बधित सूचना आती है, तुरंत भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है। हाल ही में हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा हरियाणा सिविल सर्विस की परीक्षा पूरी पारदर्शिता से करवाई गई, जिसका परिणाम भी घोषित किया जा चुका है इसी प्रकार से लगभग 1300 पदों के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिसमें कृषि, तकनीकी शिक्षा, पशुपालन विभागों से सम्बधित भर्तिया आगामी फरवरी मार्च तक पूर्ण कर ली जाएंगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।