Transplantation of paddy: जिले में 1.55 लाख हैक्टेयर में धान की रोपाई होंने का अनुमान

Kaithal News
Transplantation of paddy: जिले में 1.55 लाख हैक्टेयर में धान की रोपाई होंने का अनुमान

धीरे धीरे करे धान की रोपाई: कृषि विशेषज्ञ, 3 शिफ्ट में होगी बिजली सप्लाई

कैथल (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। जिले में किसानों ने धान की रोपाई का काम शुरू कर दिया है। जिले में इस बार 1.55 लाख हैक्टेयर में धान की रोपाई होंने का अनुमान है। बारिश न होने से इस बार बिजली निगम की जिम्मेदारी भी बढ़ गई है। क्योकि धान की रोपाई के लिए किसान अब पूरी तरह बिजली निगम पर ही निर्भर है। निगम द्वारा खेतों में रोपाई के लिए बिजली सप्लाई करने का शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसके तहत अब खेतों में धान रोपाई के लिए बिजली सप्लाई 3 चरणों में दी जाएगी, क्योंकि धान की रोपाई के लिए खेतों में पानी की भरने के लिए बिजली की आवश्यकता होगी। Kaithal News

कृषि विशेषज्ञों का कहना अभी बारिश नहीं हुई है और धान रोपाई शुरू हो गयी है। इस सीजन में पानी की अधिक खपत होती है। किसान बारिश होने तक थोड़ा-थोड़ा करके धान रोपाई करें ताकि जो धान लगाई जा रही है उसे पर्याप्त मात्रा में पानी मिलता रहे। किसान धान की पनीरी को भी सूखा न छोड़े। तेज धूप व गर्मी के कारण धान की पनीरी पर असर पड़ता है। पनीरी में शाम के समय ही पानी दे। वहीं किसानो का कहना है कि पिछले वर्ष 1121 किस्म की फसल 5000 रुपए प्रति क्विंटल व 1509 किस्म की फसल 4000 रुपए प्रति क्लिंटल में बिकी थी। इन किस्मों की फसलों के लिए किसानों ने पहले ही पनीरी की बिजाई कर रखी है। इस बार भी उन्हें अच्छे भाव मिलने की उम्मीद है।

8-8 घंटे की तीन शिफ्ट में आएगी सप्लाई

धान रोपाई के लिए ग्रामीण क्षेत्र में खेतों के लिए 15 जून से बिजली सप्लाई के लिए निगम ने शेड्यूल बना दिया है। जोकि धान रोपाई के पूरे सीजन यानि लगभग सितंबर महीने तक चलने की संभावना है। यह कदम निगम ने किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए उठाया है। बिजली निगम से मिली जानकारी के अनुसार 8-8 घंटे के 3 ग्रुप बनाये गये है जिनमे किसानो को निरंतर बिजली सप्लाई दी जाएगी। Kaithal News

बिजली खपत पहुंची 1 करोड़ 29 लाख

धान का सीजन शुरू होते ही खेतो में लगातार ट्यूबवेल चलने से बिजली लोड बढ़ गया है । अब प्रतिदिन के हिसाब से बिजली की खपत रविवार को 1 करोड़ 29 लाख यूनिट पहुँच गयी है। पिछले साल 16 जून को बिजली खपत 1 करोड़ 5 लाख थी। पिछले साल से 24 लाख यूनिट प्रतिदिन के हिसाब से इस बार अधिक बिजली खपत हो रही है। इसका एक कारण यह भी है कि गर्मी से राहत पाने के लिए लोग 24 घंटे ए.सी. कूलर का लगातार प्रयोग कर रहे है।

सप्लाई के लिए निगम की तैयारी पूरी: कुलदीप नैन

बिजली निगम कैथल के एसडीओ कुलदीप नैन का कहना है कि धान रोपाई के चलते सप्लाई को लेकर पूरी तैयारी की गई है। खेतों में पुरे 8 घंटे बिजली सप्लाई दी जाएगी। खेतों में धान की रोपाई शुरू हो गई है। किसानों को किसी प्रकार की पेरशानी नहीं आनी दी जाएगी।

1.55 लाख हेक्टेयर में धान का अनुमान

15 जून से धान की रोपाई किसान शुरू हो गयी हैं। इस बार 1.55 लाख हैक्टेयर में धान की रोपाई होंने का अनुमान है , जबकि धान की सीधी बिजाई का भी लक्ष्य रखा हुआ है। किसान रोपाई से पहले अपने खेतों को समतल कर लें। बारिश न होने के चलते और गर्मी ज्यादा होने के कारण खेतों में पानी का विशेष ध्यान रखें। Kaithal News

-बलवंत सहारण, कृषि उपनिदेशक, कैथल ।

Heatwave Update Today: देश का पारा रिकॉर्ड उच्च स्तर पर, लद्दाख से झारखंड तक जान लेने वाली गर्मी!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here