हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More

    इजरायल के विमानों ने लेबनान से किया हमलाः सीरिया

    The first batch of Rafale planes flew from France

    दमिश्क। सीरिया ने कहा है कि इजरायल की वायु सेना ने लेबनान के वायु क्षेत्र से सीरिया के हमा प्रांत में हमला किया है, जिसका अरब गणतंत्र की वायु रक्षा प्रणाली ने जवाब दिया है। यह जानकारी सीरिया के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को दी। मंत्रालय ने कहा, “आज सुबह 0.40 बजे इजरायली जेट ने लेबनान के हवाई क्षेत्र से हमा प्रांत के त्रिपोली तथा मसयाफ शहर की ओर मिसाइलें दागीं।” मंत्रालय के अनुसार सीरिया की रक्षा प्रणाली ने इजरायल के द्वारा दागी गयी मिसाइलों को मार गिराया।

    यह भी पढ़ें – चीन में वीगर मुसलमानों पर हो रहे अत्याचारों की जांच करेगा अमेरिका

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।