इजरायल चुनाव : एग्जिट पोल में नेतन्याहू की पार्टी को बढ़त

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

Israel Election | इजरायल में एक साल के भीतर यह तीसरा संसदीय चुनाव

तेल अविव (एजेंसी)। इजरायल के मौजूदा प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की लिकुड पार्टी को सोमवार को संपन्न हुए संसदीय चुनावों (Israel Election)के बाद आये एग्जिट पोल में बढ़त मिलती हुयी दिखाई दे रही है। इजरायल चैनल 12 के अनुसार संसदीय चुनावों में लिकुड पार्टी को 37, मुख्य विपक्षी ब्लू एंड व्हाइट पार्टी को 33 और यूनाइटेड अरब लीग पार्टी को 14 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि इजरायल बेटिनु को चार से छह सीट मिल सकती है।

इसके अलावा चैनल 13 के एग्जिट पोल के अनुसार लिकुड पार्टी को 37, ब्लू और व्हाइट को 32 और इजरायली पुब्लिब प्रसारण समिति के एग्जिट पोल में लिकुड पार्टी को 36 और ब्लू एंड व्हाइट को 33 सीटें मिल सकती है। गौरतलब है कि इजरायल में एक साल के भीतर यह तीसरा संसदीय चुनाव है। इससे पहले हुए चुनावों में किसी भी दल बहुमत नहीं मिल सकी जिसके कारण देश में तीसरी बार चुनाव कराये गए है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts