हमसे जुड़े

Follow us

27.8 C
Chandigarh
Monday, March 23, 2026
More
    Home खेल कौन बनेगा आईप...

    कौन बनेगा आईपीएल नीलामी का सबसे बड़ा करोड़पति

    ipl auction

    2020 के आगामी सत्र की आईपीएल नीलामी में कुल 332 खिलाड़ी आज़माएंगे भाग्य (ipl auction)

    कोलकाता (एजेंसी)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 2020 के आगामी सत्र की वीरवार को यहां होने वाली नीलामी में खिलाड़ियों की मंडी फिर सजने वाली है और सभी निगाहें इस बात पर रहेंगी कि इस बार नीलामी में कौन सा खिलाड़ी सबसे महंगा बिकता है। नीलामी (ipl auction) में कुल 332 खिलाड़ी भाग्य आज़माएंगे और इनमें से 29 विदेशियों सहित 73 खिलाड़ियों को खरीदा जाना है।

    आईपीएल नीलामी का इतिहास है कि हर बार कोई ऐसा खिलाड़ी निकल कर सामने आता है जिस बार जमकर कीमत लगती है और वह रातों रात सबसे बड़ा करोड़पति बन जाता है।आईपीएल टीमों ने जो खिलाड़ी रिटेन किए हैं उनमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के कप्तान विराट कोहली 17 करोड़ रुपए की कीमत के साथ इस लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं।

    चेन्नई ने सुरेश रैना को 11 करोड़, किंग्स इलेवन पंजाब ने लोकेश राहुल को 11 करोड़, कोलकाता नाईटराइडर्स ने सुनील नारायण को 12.50 करोड़, मुंबई ने हार्दिक पांड्या को 11 करोड़, राजस्थान रॉयल्स ने स्टीवन स्मिथ और बेन स्टोक्स को 12.50 करोड़, बेंगलुरु ने एबी डिविलियर्स को 11 करोड़ और सनराइजर्स हैदराबाद ने डेविड वार्नर को 12.50 करोड़ तथा मनीष पांडेय को 11 करोड़ रुपए में बरकरार रखा है। यह देखना दिलचस्प होगा कि नीलामी में किस खिलाड़ी पर कितनी ज्यादा कीमत लगती है। इससे पहले भी आईपीएल में कई ऐसे खिलाड़ी निकले हैं जिनकी कीमत ने चौंकाया है।

    • युवराज को 2014 में बेंगलुरु ने 14 करोड़ में खरीदा था।
    •  उनादकट को 2018 की नीलामी में 11.50 करोड़ रुपए मिले थे।
    • दिनेश कार्तिक को दिल्ली ने 2014 में 12.50 करोड़, कोलकाता ने 2011 में गौतम गंभीर को 11.40 करोड़ में खरीदा था।
    • चेन्नई ने 2012 में रवींद्र जडेजा को 9.72 करोड़ रुपए में खरीदा था।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।