आविष्कार ही बना अभिशाप

Invention itself became a curse
आज हम जिस आधुनिक और तकनीकी चीजों का प्रयोग करते हैं, इनके पीछे वैज्ञानिकों का बहुत बड़ा हाथ है। वैज्ञानिक अपने नए नए अविष्कार से दुनिया को अवगत कराते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ वैज्ञानिक ऐसे भी हैं जिनकी मौत का कारण इनका खुद का आविष्कार ही बना है? यूं तो ऐसे लोगों की संख्या 2 दर्जन से भी अधिक है। हम आपको ऐसे कुछ वैज्ञानिकों के बारे में जानकारी देते हैं जिनकी मौत उनके ही आविष्कार और प्रयोग की वजह से हुई।
(1) हॉरेस लार्सन हनली (1823 -1863)– हॉरेस लार्सन जो कि एक मरीन इंजीनियर थे। इनको पनडुब्बियों का बहुत ही शौक था। इन्होंने खुद के लिए एक हाथ की पावर से चलने वाली पनडुब्बी का अविष्कार किया। जब अपनी इस पनडुब्बी को टेस्ट करने के लिए हॉरेस अपने क्रूमेंबर्स के साथ समुद्र में उतरे तो इनकी पनडुब्बी समुद्र में डूब गई और यहीं पर इनकी मौत हो गई।
(2) मैरी क्यूरी (1867 -1934)– मैरी क्यूरी एक बहुत ही प्रसिद्ध भौतिक विद और रासायनिक शास्त्री थीं। इन्होंने दो तत्वों रेडियम और पोलोनियम की खोज की थी। मैरी की इसी खोज के कारण इनके शरीर पर रेडियोएक्टिविटी का बुरा प्रभाव पड़ा, जिसकी वजह से 1934 में इनकी मौत हो गई। जिस समय मैरी क्यूरी रेडियोएक्टिविटी पर काम कर रही थीं, उस समय उनको इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि रेडियो एक्टिविटी का उनके शरीर पर बुरा असर पड़ रहा है और जिसकी वजह से उनकी जान भी जा सकती है।
Invention itself became a curse
Invention itself became a curse
(3) विलियम बुलोक (1813 – 867)– अमेरिकी अनुसंधानकर्ता विलियम बुलोक

ने 1863 में रोटरी प्रिंटिंग प्रेस का आविष्कार किया था, जिसके लिए यह बहुत ही प्रसिद्ध हुए। उनकी इस अविष्कार की वजह से प्रिंटिंग इंडस्ट्री में क्रांतिकारी परिवर्तन हो गया था। एक बार विलियम अपनी एक नई प्रिंटिंग मशीन को ठीक कर रहे थे, जिस दौरान वह मशीन में बुरी तरह से फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गए और ऑपरेशन के दौरान इनकी जान चली गई।                            

(4) हेनरी स्मोलिंस्की (1933 – 1973)– हेनरी स्मोलिंस्की एक इंजीनियर थे। इनका सपना था कि यह एक उड़ने वाली कार बनाएं। अपने इसी सपने को पूरा करने के लिए हेनरी ने अपनी खुद की कंपनी खोली और 1973 में उड़ने वाली कार बना ली, जिसका नाम इन्होंने एवीई मिजार रखा था। इन्होंने अपनी इस कार पर हवाई जहाज के डिजाइन को जोड़कर इसे तैयार किया। लेकिन इसको टेस्ट करने के लिए जब यह फ्लाइंग कार में बैठे और इसको उड़ाया तो यह कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई और जिसके कारण इनकी मौत हो गई।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।