हमसे जुड़े

Follow us

25.9 C
Chandigarh
Saturday, April 18, 2026
More

    डायमंड क्रूस जहाज पर फंसे भारतीयों को दिल्ली लाया गया

    Diamond Princess

    विदेश निति के तहत पांच विदेशियों को भी लाया गया (Diamond Princess)

    नई दिल्ली (एजेंसी)। जापान के योकोहामा में डायमंड प्रिंसेस जहाज पर फंसे 119 भारतीयों और पांच विदेशी नागरिकों को एयर इंडिया की एक विशेष उड़ान से गुरुवार सुबह यहां इंदिरा गांधी हवाई अड्डे लाया गया। विदेश मंत्रालय के अनुसार वापस लाये गए भारतियों में 113 चालक दल के सदस्य है जबकि अन्य छह यात्री है। (Diamond Princess) विशेष उड़ान में भारतीयों के अलावा पड़ोसी देशों को महत्व देने वाली विदेश निति के तहत पांच विदेशियों को भी लाया गया है जिनमें श्रीलंका के दो, नेपाल, दक्षिण अफ्रीका और पेरू का एक-एक नागरिक शामिल है।

    138 भारतीयों में से 16 लोगों में इस खतरनाक विषाणु के पाये जाने की पुष्टि

    • सभी लोगों को 14 दिन तक आम लोगों से दूर हरियाणा के मानेसर में कैंप शिविरों में रखा जायेगा।
    • ताकि दूसरे लोगों तक संक्रमण न फैल सके।
    • उधर, जहाज पर मौजूद तीन अन्य भारतीयों ने वापस आने से इंकार दिया।
    • उन्होंने जापान की सरकारी द्वारा जहाज पर ही किये जा रहे उपचार की अवधि पूरी होने तक वही रुकने की इच्छा जताई।
    • जहाज पर सवार 138 भारतीयों में से 16 लोगों में इस खतरनाक विषाणु के पाये जाने की पुष्टि हुयी है
    • और उन्हें जापान में ही आवश्यक चिकित्सक सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है।
    • टोक्यो में स्थित भारतीय दूतावास लगातार संक्रमित भारतीयों के संपर्क में है।
    • पल-पल उनके स्वास्थ्य की जानकारी ले रहा है।
    • जापान सरकार ने जहाज से उतरने वाले यात्रियों में से एक व्यक्ति के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के पुष्टि के बाद पांच फरवरी को जहाज को 14 दिनों के लिए संगरोध में रखने का निर्णय लिया था,
    • लेकिन इस इस अवधि को 14 दिनों के लिए और बढ़ा दिया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।