शिकोहाबाद (सच कहूँ न्यूज़)। Shikohabad News: भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का अग्रवाल धर्मशाला में एक व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रविकांत गर्ग थे, वहीं विशिष्ठ अतिथि जिलाध्यक्ष रामनरेश कटारा, प्रदेश महासचिव सुनील पैंगोरिया, नगर संरक्षक दयाशंकर गुप्ता रहे। नगर अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता जोनू, नगर उपाध्यक्ष अंशु गुप्ता, नगर महामंत्री मनीष अग्रवाल लक्की ने अतिथियों का स्वागत किया। Shikohabad News
इस अवसर पर व्यापारियों ने कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष के सामने व्यापारियों की जीएसटी, बिजली विभाग, खाद्य विभाग की समस्याओं व अधिकारियों के उत्पीड़न को लेकर अपने विचारों को रखा। व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार व्यापारियों के हित मे कई कदम उठा रही है। अधिकारियों को कई बार दिशा निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी व्यापारी का कोई उत्पीड़न नही किया जाए। क्योंकि व्यापारी किसी भी देश व प्रदेश की तरक्की में अहम योगदान निभाता है। व्यापारी अर्थव्यवस्था की जान होता है। व्यापारी देश को सबसे ज्यादा टेक्स को देता है जो देश व प्रदेश के विकास के काम आता है। Shikohabad News
उन्होंने कहा कि अगर किसी भी अधिकारी द्वारा नाजायज तरीके से उत्पीड़न किया जाता है तो वह उन्हें अवगत कराएं। वही जीएसटी अधिकारियों, बिजली विभाग के अधिकारियों ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि किसी का गलत तरीके से उत्पीड़न नही किया जाएगा। इस दौरान अमित शाह, सचिन बंसल नगर महामंत्री, नगर मंत्री मनु अग्रवाल, नगर उपाध्यक्ष अतुल अग्रवाल, आशीष माहेश्वरी, सतीश यादव, संजीव आहूजा, संजीव बंसल, नितिन गुप्ता, शिवम दीक्षित, रिंकू शर्मा, आलोक अग्रवाल, हरदीप गुप्ता, संजीव जैन, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनुपमा शर्मा, सुरेश अग्रवाल, रिंकू गुप्ता, गोपाल शर्मा, अजित सिंह, संध्या बंसल, ठाकुर अश्वनी कुमार सिह, संजीव लाला, अनिल बंसल, विवेक गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद थे। Shikohabad News
यह भी पढ़ें:– School Van Caught Fire: प्राइवेट स्कूल की वैन में लगी आग, बाल बाल बचा स्टाफ