हमसे जुड़े

Follow us

16.5 C
Chandigarh
Monday, March 23, 2026
More
    Home देश भारत, मेक्सिक...

    भारत, मेक्सिको, नार्वे और आयरलैंड होंगे सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्य

    Security Council

    संयुक्त राष्ट्र। भारत, मैक्सिको, नार्वे और ऑयरलैंड को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य चुना गया है। इन सभी देशों को दो वर्ष के कार्यकाल के लिए चुना गया है जोकि एक जनवरी 2021 से शुरू होगा।संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष तीजानी मुहम्मद-बांडे ने बुधवार को यह जानकारी दी। मुहम्मद-बांडे ने कहा, “ महासभा में उपस्थित एवं मतदान करने वाले सदस्यों देशों की ओर से बहुमत मिलने के बाद भारत, मैक्सिको, नार्वे और ऑयरलैंड को दो वर्ष के कार्यकाल के लिए सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य चुना गया है जोकि एक जनवरी 2021 से शुरू होगा।”

    Security Council

    संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देश गुरुवार को एकत्र होंगे और अफ्रीकी समूह के देशों का प्रतिनिधित्व करने वाली सीट के लिए दूसरे दौर का मतदान होगा। केन्या और जिबाती दो-तिहाई बहुमत प्राप्त करने में असफल रहे। कनाडा सुरक्षा परिषद में अस्थायी सदस्य बनने के प्रयास में विफल रहा। एक जनवरी 2021 को बेल्जियम, जर्मनी, इंडोनेशिया, दक्षिण अफ्रीका और डोमिनिक गणराज्य का सुरक्षा परिषद में दो वर्ष का कार्यकाल समाप्त हो जायेगा। सुरक्षा परिषद के प्रत्येक अस्थायी सदस्य को दो-तिहाई वोटों की जरुरत होती है। सुरक्षा परिषद के आधे अस्थायी सदस्य प्रत्येक वर्ष दो वर्ष के कार्यकाल के लिए चुने जाते हैं। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कुल 15 सदस्य होते हैं जिनमें से 10 अस्थायी जबकि पांच स्थायी सदस्य होते हैं। गौरतलब है कि सुरक्षा परिषद में अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस और चीन स्थायी सदस्य हैं।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।