3 day State Mourning: भारत में तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा

India Declares 3 day State Mourning: नई दिल्ली। कैथोलिक धर्म के धर्मगुरु पोप फ्रांसिस के निधन पर भारत सरकार ने पूरे देश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। इस संबंध में गृह मंत्रालय ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि पोप फ्रांसिस का सोमवार, 21 अप्रैल 2025 को निधन हो गया। उनके सम्मान में भारत में विशेष रूप से राजकीय शोक मनाया जाएगा। State Mourning News

भारत ने पोप फ्रांसिस को दी अंतिम श्रद्धांजलि, झुकाया राष्ट्रध्वज

गृह मंत्रालय के अनुसार, शोक की अवधि का पहला भाग दो दिनों तक चलेगा — 22 अप्रैल और 23 अप्रैल को राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। इसके अतिरिक्त, तीसरा दिन पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार के अवसर पर समर्पित रहेगा। इन दिनों के दौरान उन सभी भवनों पर तिरंगा झुका रहेगा, जहाँ आमतौर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है। साथ ही, शोक काल में किसी भी प्रकार के सरकारी सांस्कृतिक या मनोरंजन कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया जाएगा।

पोप फ्रांसिस, जिनका जन्म नाम जॉर्ज मारियो बर्गोलियो था, वर्ष 2013 में कैथोलिक चर्च के पोप नियुक्त हुए थे। वे अपने विनम्र स्वभाव, सामाजिक समरसता के प्रति सजग दृष्टिकोण और पर्यावरण संरक्षण के समर्थन के लिए दुनियाभर में सम्मानित थे। उनके निधन की खबर ने कैथोलिक समुदाय ही नहीं, बल्कि संपूर्ण विश्व को शोक में डुबो दिया है। भारत में भी विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संगठनों, राजनेताओं तथा चर्च से जुड़े लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

ज्ञात हो कि पोप फ्रांसिस लंबे समय से किडनी की गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। वेटिकन सिटी द्वारा जारी आधिकारिक संदेश में उनके निधन की पुष्टि की गई। पोप फ्रांसिस कैथोलिक चर्च के पहले लैटिन अमेरिकी धर्मगुरु थे और 88 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली। कुछ समय पहले उन्हें डबल निमोनिया और स्वास्थ्य जटिलताओं के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ उपचार के बाद वे घर लौटे थे। सोमवार को स्वास्थ्य में गिरावट के चलते उनका निधन हो गया। State Mourning News

Prasidh Krishna: इस गेंदबाज ने कहर बरपाती अपनी गेंदबाजी से ऐसा जलवा दिखाया कि केकेआर ने घुटने टेक दि…