Punjab

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 14.63 करोड़ रुपये के खेल स्टेडियम का शिलान्यास किया ताकि युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा दी जा सके और पंजाब को स्वस्थ बनाया जा सके
पंजाब ने सीमा के पीछे खड़ी की अदृश्य दीवार; संगठित अपराध की सप्लाई चेन तोड़ने के लिए दूसरी सुरक्षा पंक्ति को किया मजबूत
भगवंत मान सरकार की 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत 4,600 घुटनों का प्रत्यारोपण , कैशलेस सर्जरी से हज़ारों लोगों की चलने-फिरने की क्षमता बहाल हुई
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अत्याधुनिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को किया लोकार्पित, संगरूर के 85 गांवों को होगा लाभ
पिता ही निकला बेटे का ‘हत्यारा’, दो गिरफ्तार

भारत से संबंध सामान्य करने के लिए इमरान ने संयुक्त राष्ट्र से लगायी गुहार

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

भारत के साथ युद्ध जैसी तनावपूर्ण स्थिति नहीं (PM Imran Khan)

इस्लामाबाद (सच कहूँ न्यूज)। आर्थिक तंगी का सामना कर रहे पाकिस्तान ने भारत से संबंधों को सामान्य करने के लिए संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका से हस्तक्षेप करने की गुहार लगायी है। (PM Imran Khan) पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि मौजूदा समय में भारत के साथ युद्ध जैसी तनावपूर्ण स्थिति नहीं है, लेकिन इसके बावजूद संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका को दोनों परमाणु हथियार संपन्न देशों के बीच तनाव कम करने के लिए काम करना चाहिए। दैनिक समाचार पत्र डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक श्री खान ने स्विट्जरलैंड के दावोस शहर में आयोजित विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की बैठक से इतर बुधवार को अंतरराष्ट्रीय मीडिया परिषद को दिए गए एक साक्षात्कार में यह बात कही।

  • पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें इस बात की चिंता है
  • भारत अपने घरेलू विरोध-प्रदर्शनों से ध्यान भटकाने के लिए सीमा पर तनाव बढ़ाने की कोशिश कर सकता है।

शांति और स्थिरता के बिना आर्थिक विकास संभव नहीं

उन्होंने कहा, ‘दो परमाणु हथियार संपन्न देश कभी संघर्ष के बारे में नहीं सोच सकते इसलिए संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका को इस दिशा में कदम उठाने चाहिए। खान ने संयुक्त राष्ट्र के पर्यवेक्षकों को नियंत्रण रेखा के नजदीक जाने देने की मांग भी की। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कहा कि जब भारत के साथ उनके देश का रिश्ता सामान्य हो जाएगा तब दुनिया को पाकिस्तान की सही आर्थिक क्षमता का अहसास होगा। खान ने कहा कि शांति और स्थिरता के बिना आर्थिक विकास संभव नहीं है।

  • उन्होंने कहा, ‘दुर्भाग्यपूर्ण है कि भारत के साथ हमारे संबंध अच्छे नहीं हैं।
  • जब ये सामान्य होंगे तो दुनिया को पाकिस्तान की रणनीतिक आर्थिक क्षमता के बारे में पता चलेगा।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

 

About The Author

Related Posts