आंखों के लिए महत्वपूर्ण एम.एस.जी टिप्स

आँखें भगवान की वह नियामत हैं जिससे हम इस संसार को देख पाते हैं। यह शरीर का वह अभिन्न अंग है जिससे हम रोजमर्रा का काम धंधा करने के काबिल तो हैं ही, साथ ही कुदरत के रंगों को भी देख पाते हैं। आधुनिक यन्त्र कम्प्यूटर, स्मार्ट फोन, टी वी जैसे यंत्रों के लगातार इस्तेमाल से अक्सर लोग आंखों की कमजोरी व बीमारियों से परेशान रहते हैं। आँखों की नियमित देखभाल करने के लिए डॉ. एम.एस.जी द्वारा बताए कुछ टिप्स- (MSG Eyes Tips)

  • अच्छी दृष्टि के लिए गाजर, पालक, मक्का, चुकंदर, मीठे आलू, ब्लूबेरी, ब्रोकोली, गोभी का भरपूर सेवर करें।

हरी मिर्च | MSG Eyes Tips

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए खाने में ताजी हरी मिर्च का लगातार सेवन करें।

त्रिफला

त्रिफला को रात में भिगो दें, अगले दिन सुबह 2 से 3 बार अच्छी तरह से छानकर शहद में मिलाकर आंखों में डालने से बहुत फायदा होता है।

आंवला

विटामिन सी से भरपूर होता है और विटामिन सी धमनियों के स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होता है, जिस कारण नेत्रों में रक्त-परिसंचरण सही तरीके से होता है। इसके साथ-साथ विटामिन सी रेटिना की कोशिकाओं के लिए भी अच्छा होता है।

  • आँखों की नियमित जांच
  • साल में एक बार आँखों की जांच जरूर करवानी चाहिए।

आँखों के लिए कुछ विशेष व्यायाम | MSG Eyes Tips

  • एक पैंसिल लें उसे एक हाथ की दूरी पर पकड़ें।
  • अब उसकी नोक पर ध्यान केन्द्रित करें और पेन्सिल को धीरे-धीरे अपनी नाक के पास लाएं और फिर दूर ले जाएं।
  • ध्यान रहे, पूरा समय पेन्सिल की नोक से नजर न हटाएं।
  • दिन में 10 बार करने से बहुत लाभ होगा।
  • आँखों को पांच-पांच सैकिंड क्लॉकवाइस और एंटी-क्लाकवाइस घुमाएं।
  • ऐसा 5-6 बार करना चाहिए।
  • 20 से 30 बार तेजी से पलकों को झपकाने से भी बहुत फायदा मिलता है।
  • आंखों पर जोर डाले बिना दूर किसी वस्तु पर ध्यान लगाना चाहिए।
  • सबसे बढ़िया विधि है- चाँद पर ध्यान केन्द्रित करना।
  • संध्या या सुबह के समय जल्दी उठकर दूर की हरियाली पर नजर टिका सकते हैं।
  • ऐसा 5  मिनट हर रोज करने से आपको फायदा मिलेगा।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।