BJP Membership Drive: अगर पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ना है तो करना पड़ेगा ये काम!

Anupgarh News
BJP Membership Drive: अगर पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ना है तो करना पड़ेगा ये काम!

BJP Membership Drive: अनूपगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी के 1 सितंबर से शुरू होने वाले सदस्यता अभियान को लेकर बुधवार को भाजपा नगर व देहात मंडल अनूपगढ़ की व्यापार मंडल भवन में एक बैठक आयोजित हुई। बैठक भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान भाजपा के जिला मंत्री सुरेंद्र गोदारा ने बैठक में विशेष रूप से भाग लिया, इसके बाद भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर बैठक की शुरूआत की गई। Anupgarh News

बैठक में जिला मंत्री गोदारा ने उपस्थित कार्यकतार्ओं को संबोधित करते हुए कहा कि सदस्यता अभियान पार्टी का सबसे महत्वपूर्ण कार्य है इसलिए प्रत्येक सदस्य को इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेना है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी के वर्तमान सदस्यों को भी 1 सितंबर से अपनी सदस्यता का नवीनीकरण करवाना होगा तथा कार्यकतार्ओं को पार्टी में अधिक से अधिक नए सदस्यों को भी जोड़ना है।

भाजपा के 1 सितंबर से शुरू होने वाले सदस्यता अभियान को लेकर बैठक आयोजित

नगर परिषद उपसभापति सतपाल मुंजाल ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को प्रत्येक बूथ पर कम से कम 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है परंतु हम अपने लक्ष्य से कहीं अधिक लोगों को भाजपा का सदस्य बनाएंगे। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि जो भी कार्यकर्ता भविष्य में पार्टी के सिंबल से चुनाव लड़ना चाहते हैं या पार्टी में पदाधिकारी बनना चाहते हैं उन सभी को कम से कम 100 लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवानी है। उन्होंने बताया कि जो कार्यकर्ता कम से कम 100 सदस्य पार्टी से जोड़ेगा वही सक्रिय सदस्य माना जाएगा।

मोहित छाबड़ा ने बताया कि सदस्यता अभियान 1 सितंबर से 21 सितंबर तक चलेगा और प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ पर अधिक से अधिक लोगों से संपर्क कर लोगों को पार्टी से जोड़ें। Anupgarh News

बीएसएनएल सिम कार्ड के लिए मारामारी! सप्लाई पूरी करने में अधिकारी नाकाम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here